totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>ना कछु चाह, ना कछु मांग
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
ना कछु चाह, ना कछु मांग
 
Posted by: diwaker
2012-01-16 06:48:34
769 Views
Comments : 0
 
श्री रमेशभाई ओझा जी कहते हैं कि भक्तिमार्ग में, धर्म के क्षेत्र में दो प्रकार के लोग पाये जाते हैं. जिनको भगवान से कुछ नही चाहिये दूसरे वे लोग हैं जिन्हें सिर्फ़ भगवान ही चाहिये. रामायण में केवट को देखिये. राम जी कुछ देने के लिये गये तो कह दिया- "अब कछु नाथ न चाहिये मोरे. भागवत में प्रह्लाद को देखिये. भगवान नृसिंह ने बार-बार मांगने के लिये कहा लेकिन प्रह्लाद ने कुछ नही मांगा. जब लौकिक इच्छाओं का त्याग होता है तभी भगवान से साक्षात्कार संभव है, उसके दर्शन के उपरांत मांगने के लिये कुछ रहता ही नही. आम लोग भगवान से कुछ पाने की चाह रखते हैं. उनके लिये भगवान साध्य नही साधन मात्र बन जाते हैं. आज समाज में इसीलिये यह बीमारी फ़ैल गई है, लोग लोभ के लिये भगवान को भजते हैं, या भय से धर्म का क्षेत्र भी स्वस्थ नही रहा. इसका कारण क्या है? धर्म के क्षेत्र में ईश्वरानुरागी लोग बहुत ही कम मिलेंगे. एक दिन भी भगवान के दर्शन के बिना न रह सके ऐसे प्रेमानुरागी बहुत ही कम हैं. मन्दिर में भीड़ तो बहुत लगती है किन्तु भक्तों से अधिक भिखारियों की भीड़ होती है.
भगवान इतनी भीड़ के बावजूद प्रसन्न नही हैं, क्यों? क्योंकि इनमें सच्चा भक्त तो नजर ही नही आता (भगवान से कुछ मांगने वालों की भीड़ ही अधिक होती है) भगवान को चाहने वाला कोई विरला ही होता है. प्रभु 'गीता' में कहा हैं - 'ते प्राप्नुवन्ति मामेव' - जो मुझे चाहता है उसे मैं मिलुंगा. पहले हम निश्चय कर लें कि हम भगवान को चाहते हैं या भगवान से कुछ चाहते हैं.
Tags:- Shri rameshbhai oza, lord, bhakti, devotion, religion, ramayan, bhagwat, kevat, beggar, prahlad
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved