totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नामकरण संस्कार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नामकरण संस्कार
 
Posted by: swamini
2011-10-08 02:01:23
723 Views
Comments : 0
 
भले ही व्यक्ति का जन्म उसके नाक, कान या कुछ जन्मजात भावनात्मक विशेषताओं के समान नाम के समान नही हुआ है, फ़िर भी नाम इसलिये दिया जाता है, क्योंकि उसके बिना उसका कोई आत्म-परिचय नही होता. यदि आप किसी से कहें कि सामने खड़े लोगों में से उसे बुलाओ जिसकी नाक है, तो इससे क्या बनेगा? तब तो वह किसी भी व्यक्ति को ला सकता है, जबकि आप किसी खास आदमी को चाहते हैं. ऐसे में भारी गड़बड़ होगी. समुदाय में से किसी विशिष्ट व्यक्ति की पहचान उसके विशेष नाम से ही हो पायेगी. मानव विकास का प्रथम चरण वस्तुओं के नामों को सीखना है. हम छोटे से बालक को जिसे बोलना तक नही आता पूछते हैं, तुम्हारी नाक कहा है? तुम्हारे कान कहाँ हैं? तुम्हारे बाल किधर हैं. बालक इशारे से बताता है. इस प्रकार हम उसे वस्तुओं के नाम सिखाते हैं.
जिस दुनिया में हम रहते हैं, वह वैचारिक रुप से व्यवस्थित है. वस्तुओं को नाम देने से उनका वर्गीकरण करना सम्भव है. नाम वस्तुओं के बारे में व्यक्ति को स्थिरता एवं स्थायित्व प्रदान करता है और साथ ही उससे अपनी बात अन्य लोगों को समझाने में भी मदद मिलती है.
वैदिक परम्परा के नामों के अर्थ उन धातुओं पर आधारित होते हैं जिनसे वे भाषा के आधार पर व्युत्पन्न किये गये हैं. अतः एक व्यक्ति स्वयं को किस दृष्टि से समझता है और अन्य लोग उसे दूसरी किस दृष्टि से देखते हैं, ऐसे संदर्भों में उसका नाम बहुत महत्व का हो जाता है. कई नाम ऐसे होते हैं जो किन्हीं वांछित गुणों अथवा सकारात्मक चित्रवृत्ति के संकेतार्थी होते हैं. 'सुमति' जैसा नाम दर्शाता है कि नामधारी की मति अच्छी है, उसी प्रकार 'सुशीला' ऐसी लडकी है जो शीलवान है. 'सत्यप्रिय' जैसे नाम का निहितार्थ है, ऐसा व्यक्ति जिसे सत्य प्रिये है. ऐसा व्यक्ति झूठ बोलते समय दस बार सोचता है. इस प्रकार के नाम मनुष्य में स्वस्थ रुचियों के विकास में सहायक होते हैं. ऐसे नामों से व्यक्ति अपने नामों के अनुरुप अपने आचरण को ढ़ालने की प्रेरणा पाता है. कोई भी अपना नाम हिटलर या महमूद गजनवी' रखना नही चाहेगा क्योंकि उसका संकेत नकार्थी है. इसी तरह 'रावण' या 'ताड़का' जैसे नाम भी त्याज्य माने जाते हैं क्योकि उनसे विपरीत प्रेरणा मिलेगी. किसी देवता का नाम बालक को दिया जाना समान्य है. इस प्रकार के नामों का एक लाभ यह भी है कि उससे संबोधित एवं संबोधन करने वाले को भगवान का स्मरण हो जाता है. उससे उनमें उपासना का भाव जागृत होता है.
बहुधा बालक का नाम उसके माता या पिता के नाम से सम्बन्ध होता है, जिससे उसके आत्म-परिचय का संबंध अपने माता-पिता से स्थापित होता है. अंतिम-नाम उसके समुदाय का सूचक होता है. जैसे- जैन, नागर, खण्ड़ेलवाल, जोशी, देशमुख जो समाज के किसी वर्ग से सम्बंधित होने के सूचक हैं. अंतिम नाम व्यक्ति के पूर्वजों के निवास-स्थान का इंगितार्थी भी हो सकता है. जैसे सालगाँवकर-तराणेकर, मोहरीकर आदि. वह व्यक्ति विशेष का परिचय एक बृहद् सामाजिक संरचना के संदर्भ में देता है. कुछ समुदायों में यह सामान्य है कि व्यक्तियों के नाम उनके पूर्वजों के धन्धों से जुड़े होते हैं. उदाहरणार्थ जैसे आचार्य: (शिक्षक), गुप्ताः(व्यपारी), जोशीः(ज्योतिषी), सोनीः(सुनार). ये सब हमें संबंधित व्यक्ति के पूर्वजों का स्मरण करवाते हैं.
इस प्रकार हम देखते हैं कि नाम व्यक्ति को एक व्यक्तिगत पहचान दिलाता है. जो एकदम उसे अपने परिवार और बृहद् समुदाय से भी जोड़ता है. इसके अतिरिक्त नाम से उसमें एक सामाजिक संरचना के प्रति लगाव पैदा होता है. वह अपने नाम मात्र से ही सकारात्मक गुणों तथा स्वाभिमान के विकास की प्रेरणा पाता है. इन सभी कारणों से नामों के साथ अनेक प्रकार की भावनाएँ संबद्ध है. अपने नाम के आधार पर व्यक्ति पर्याप्त आत्म-सम्मान एवं आत्मस्वाभिमान अर्जित कर सकता है. अतः किसी शिशु का नामकरण संस्कार केवल केवल एक वैधानिक प्रक्रिया या धर्मनिरपेक्ष सामाजिक उत्सव नहीं है अपितु वह एक धार्मिक संस्कार है, जिससे उसको जीवन भर के लिये न केवल एक परिचय प्रदान किया जाता है बल्कि उसके नाम को अगली पीढ़ी तक भी बढ़ाया जाता है.
Tags:- Naamkaran sanskar, nomination, ravan, tadka, mahmud gajnavi, devotional sacrament , spiritual sacrament , secular, secularist, social, self-esteem, pride, child, baby name
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved