totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>नास्तिकता के पीछे का सच
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
नास्तिकता के पीछे का सच
 
Posted by: nandini7
2014-03-19 06:35:26
1190 Views
Comments : 2
 
भगत सिंह भारत के उन नौजवान शहीदों में से एक है जो जन्म-जन्मातर तक भारतीय युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। भगत सिंह जिस तरह भारत की आजादी के दिवाने थे उसी तरह वो नास्तिक भी थे। उनकी ईश्वर में श्रद्धा ना के बराबर थी। भगत सिंह जेल में बिताये गये दिनों में इस बारे में खुलकर लिखा भी है कि वो नास्तिक क्यों है..... भगत सिंह को जानने वाले लोगों की धारणा थी कि भगत सिंह अपने अहंकार के नास्तिक है लेकिन भगत सिंह ने अपने आखिरी दिनों में तर्कपूर्ण तरीके से इस बात का खंडन किया कि वो अहंकार के कारण नास्तिक नहीं है।

भगत सिंह ने नास्तिकता के बारे में एक अर्थपूर्ण लेख जेल में रहते हुए लिखा जो कि उनके सबसे अधिक चर्चित लेखों में एक रहा है। इस लेख में भगत सिंह ने बहुत ही स्पष्ट तरीके से ईश्वर के प्रति अपनी धारणा को मजबूती के साथ हम सभी के समक्ष रखा है। आइये जानते है कि भगत सिंह ईश्वर के प्रति उदासीन क्यों थे..... आखिर क्यों वो ईश्वर के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखते थे

भगत सिंह का मानना था कि आँख बंद करके आस्थावान बने रहना विकास की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। अगर भारत को विकास के पथ पर अग्रसर होना है तो रुढ़ियों को चुनौती देनी होगी क्योंकि आपका विवेक ही आपकी प्रगति में सहायक होता है। जरुरत से ज्यादा विश्वास और अंधविश्वास खतरनाक होता है जो मस्तिष्क को मूढ़ और मनुष्य को प्रतिक्रियावादी बना देता है। भगत सिंह का मानना था कि प्रत्येक क्रांतिकारी की सोच स्वतंत्र और आलोचनात्मक होनी चाहिये। ऐसी सोच प्राचीन विश्वास को चुनौती देती है।

भगत सिंह कहते है कि मुझे पूरा विश्वास है कि एक चेतन, परम-आत्मा का जो कि प्रकृति की गति का दिग्दर्शन एवं संचालन करती है, उसका कोई अस्तित्व नहीं है। भगत सिंह उन सभी आस्थावानों से प्रश्न करते हैं जिनका ईश्वर में पूरा विश्वास है कि आप मुझे बताइये कि ईश्वर ने संसार की रचना क्यों की है। इस दुनिया में इतना दुख है कि कोई भी प्राणी यहां सुखी नहीं है। अगर आप इस बात का हवाला देते हैं कि यही नियम है तो ऐसा ना कहें... क्योंकि यदि ईश्वर भी नियमों से बंधा हुआ है तो फिर वह सर्वशक्तिमान कैसे हो सकता है। और यदि आप यह कहना चाह रहें हैं कि ईश्वर ने इस दुनिया की रचना सिर्फ मनोरंजन के लिये की है तो फिर ईश्वर को आप दयालु ना कहें क्योकि यदि नीरो को लोग इसलिये कोसते हैं क्योकि उसने अपने मनोरंजन के लिये रोम जलाकर चंद लोगों की हत्या की थी तो फिर कैसे दयालु हो सकता है जिसके अस्तित्व में होने के वाबजूद पृथ्वी पर इतने सारे लोग दुख-दर्द झेल रहे है।

एक कोमल हृदय के मनुष्य को दुख तभी नहीं होता है जब उसके साथ कुछ बुरा होता है बल्कि एक संवेदनशील व्यक्ति तब भी उतना ही दर्द महसूस करता है जब वह कारावास की काल-कोठरीयों से लेकर, झोपड़ियो और बस्तियों में भूश से तड़पते लाखों-लाख इंसानों के समुदाय से लेकर, शोषित मजदूरों से लेकर पूँजीवादी पिशाच द्वारा खून चूसने की क्रिया को धैर्यपूर्वक देखता है।

भगत सिंह कहते हैं कि हिंदुओं के पूर्वज काफी चालाक रहे होगें तभी उन्होंनें सिद्धांतों का ऐसा जाल बुना है जिनके सामने तर्क और अविश्वास के सभी प्रयास विफल हो जाते हैं। ज्यादातर लोग जो इस सिद्धांत में यकीन मानते हैं कि जानवर के रूप में पैदा होना हमारे पूर्व जन्मों के बुरे कर्मों का परिणाम है। लेकिन मैं ये जानना चाहता हूँ कि ये दंड का मनुष्य को सुधारने के रुप में कितने कारगर सिद्ध हुये है ये मुख्य प्रश्न है कि क्या आपने किसी को यह कहते हुए सुना है कि मै पिछले जन्म में गधा था इसलिये अब मैं इस प्रकार के कार्य नहीं करुगां। आप कृप्या इस तरह के पुराणों के उदाहरण मुझे मत दो। मेरे पास तुम्हारी पौराणिक कथाओं के लिए कोई स्थान नहीं है।

मैं इस बात में विश्वास करता हूँ कि दुनिया में सबसे बड़ा पाप गरीब होना है। आप मुझे इस बात का उत्तर दें किसी व्यक्ति का जन्म गरीब, अनपढ़ या फिर चमार या मेहतर के यहाँ होता है तो उस इंसान का भाग्य क्या होगा.... जब उस व्यक्ति को नीची जाति में जन्म लेने के कारण तिरस्कारित होना पड़ता है तो उसके मन में समाज के प्रति घृणा पैदा हो जाती है उसका हृदय निष्ठुर बन जाता है और इस अपमान से दुखी होकर यदि वह कोई पाप करता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा.. क्या ईश्वर इस विषय में कुछ नहीं कर सकता... क्या ईश्वर इस पाप को रोक सकता है.. क्या ईश्वर इन उन्मादी राजाओं की विनाशलीला से ओत-प्रोत मानसिकता को शांत नहीं कर सकता है। ऐसा क्यों नहीं हुआ कि अंग्रेजों के मन में कभी ये विचार नहीं आया कि भारत को मुक्त कर देना चाहिये। भारत पर अंग्रेजी हुकुमत इसलिये है क्योंकि हम कमजोर है इसके पीछे कारण ये नहीं है कि ईश्वर ऐसा चाहता है। यदि ईश्वर का अस्तित्व है तो ऐसा क्यों नहीं होता है कि पूँजीपतियों के हृदय में परोपकार का उत्साह भर दे, मजदूरों को दासता से मुक्ति दे।

अब आप पूछेंगें कि यदि मैं ईश्वर के अस्तित्व को नहीं मानता हूँ तो फिर मैं किस तथ्य को इस पूरी सृष्टि के पीछे मानता हूँ। ठीक है मैं बताता हूँ... संसार की उत्पत्ति के संबंध मे चार्ल्स डारविन की जीव की उत्पत्ति पढ़ो। मनुष्य का विकास प्रकृति से लगातार संघर्ष और उस पर विजय की कहानी है। यदि कोई बच्चा लगड़ा अथवा अंधा जन्म लेता है तो ये उसके पूर्वकर्मों का नहीं बल्कि उसके माता-पिता द्वारा की गई लापरवाही का परिणाम होता है। ईश्वर को मानने के पीछे उसी प्रकार की अवधारणा काम करती है जैसे प्रकार हम भूत-प्रेतो को मानते हैं। ईश्वर को ना मानने वाला उसी प्रकार दोषी ठहरा दिया जाता है जैसे कोई व्यक्ति अपने राजा के विरुद्ध खड़ा हो जाता है। और मैं इस बात में पूर्ण विश्वास करता हूँ कि ईश्वर का अस्तित्व केवल इसलिये उदगारित किया गया है ताकि मनुष्य अपनी नाकामी, कमजोरी, हार के पीछे एक ठोस कारण का हवाला दे पाये और सभी मनुष्य सरल तरीके से इस बात पर विश्वास भी कर लें। ईश्वरीय कल्पना के पीछे एक कारण यह भी है कि ताकि मनुष्य को डरा-धमकाकर रखा जायें जिससे भय के कारण वह समाज के लिये खतरा ना बन जाये। ईश्वर का अस्तित्व इस बात की सात्वना भी देता है यदि आपको कोई धोखा दें दें तो आप इस बात को सोच कर संतोष कर सकते हैं कि सर्वशक्तिमान मेरी सहायता करेगा।
अगर आप बात करते हैं कि मै अपने अहंकार के कारण नास्तिक हूँ तो मुझे लगता है कि ऐसा नहीं है क्योंकि यदि मेरे ऊपर कोई मुसीबत आती है तो मैं आपकी तरह ईश्वर को याद नहीं कर सकती हूँ क्योंकि मैं तो उसका अस्तित्व ही नहीं मानता हूँ । जब आपको सहारा देने के लिये कोई ना हो तो ऐसी परिस्थिति में आपका अहंकार भाप के रुप उड़ जाता है।

मैं ऐसा मानता हूँ कि ईश्वर की प्रार्थना इन सभी मुसीबतों से बचने का ऐसा जरिया है जो हमें कमजोर बनाता है और मै इसे सबसे अधिक स्वार्थी और गिरा हुआ काम मानता हूँ। मैं सभी विपदाओं का सामना खुद करना चाहता हूँ और मर्द की तरह फांसी के फंदे पर अंतिम घड़ी तक सिर ऊँजा किए खड़ा रहना चाहता हूँ। अगर आप इसे मेरा अहंकार मानते हैं तो मुझे ये स्वीकार है।
Tags:- Bhagat Singh, atheist, bhagat patriotism, bhagat lunatic, bhagat sing and orthodox, 23 march 2014, bhagat singh youth icon, bhagat singh and his mentality
bottom
2 Comments
top
 Posted by: 58714 2014-03-29 11:50:51

 
Thanks, for your valuable suggestion......
 Posted by: 2014-03-22 10:49:51

 
Mam last lines me gender change Kar diya h .sakti ki jagah satka hoga to kessa rehega
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved