निर्जला एकादशी पूजन विधि
Posted by:
neerus
2012-05-30 06:47:01
1130 Views
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी 'निर्जला एकादशी' कहलाती है. वर्षभर में पड़ने वाली हरेक एकादशी को फ़लाहार किया जाता है परन्तु इसी एकादशी को फ़ल तो क्या जल भी ग्रहण नही किया जाता. यह एकादशी ग्रीष्म ऋतु में बड़े कष्ट और तपस्या से की जाती है. अतः अन्य एकादशियों से इसका महत्व सर्वोपरि है.
महाभारत के अनुसार वर्ष भर एकादशियों के न कर पाने पर केवल निर्जला एकादशी का ही व्रत कर लेने से पूरा फ़ल प्राप्त हो जाता है.
निर्जला-व्रत करने वाले को अपवित्र अवस्था में आचमन के सिवा बिन्दुमात्र भी जल ग्रहण नही करना चाहिये. यदि किसी प्रकार का जल उपयोग किया जाये तो व्रत भंग हो जाता है.
निर्जला एकादशी को सम्पूर्ण दिन-रात निर्जल-व्रत रहकर द्वादशी को प्रातः स्नान करना चाहिये तथा सामर्थ्य के अनुसार सुवर्ण और जलयुक्त कलश का दान करना चाहिये. इसके अनन्तर पारायण कर प्रसाद ग्रहण करना चाहिये.
इस एकादशी का विधि-विधान से पूजन करने से आयु और आरोग्य की वृद्धि तथा उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है.
Tags:-
nirjala ekadasi, ekadashi vrat, ekadashi vrat, ekadashi, mahabharta