निष्क्रमण संस्कार में शिशु को करायें चन्द्र व सूर्य दर्शन
Posted by:
swamini
2011-10-19 06:28:16
632 Views
मनोविज्ञान के क्षेत्र में किये गये आधुनिक अध्ययन दर्शाते हैं कि शिशु के जीवन के प्रथम दो मास और उसके पश्चात् के जीवन के बीच एक स्पष्ट दर्शनीय एवं गुणात्मक अंतर होता है. दूसरे महीने के बाद शिशु बोधात्मक क्षमताओं में बदलाव आते हैं. वह अब संसार के साथ अपना संबंध जोड़ना शुरु करता है. सबसे पहले वह अपनी माँ को पहचानता है. देखा गया है कि अब शिशु अपनी माँ की ओर देखकर आत्मीयता से मुस्कुराने लगता है. वह अन्य लोगों से भी अपने संबंध जोड़ता है. इसके पूर्व शिशु कि क्रियाशीलता मुख्यतः आवश्यकताओं से जुड़ी होती है और उनकी प्रतिक्रियाएँ भूख, नींद या शारीरिक असुविधा द्वारा निर्धारित होती है.
निष्क्राम संस्कार में शिशु को पहली बार औपचारिक रुप सैर के लिये घर से बाहर लाया जाता है. ये संस्कार शिशु के तीन महीने के होने पर करते हैं. यह वह समय है, जब वह अपने से अतिरिक्त संसार के प्रति अधिक सजग तथा जागरुक बन जाता है. शिशु को सूर्य देव और चन्द्रदेव के दर्शन के लिये बाहर लाया जाता है ताकि उसे आशिर्वाद का लाभ मिले. इन देवताओं में ईश्वर के आह्वान से पालक शिशु की सतत सुरक्षा हेतु प्राथनायें करते हैं.
Tags:-
Nishkrman sanskar, lord chandra, lord surya, devotional sacrament , spiritual sacrament , secular, secularist, social, self-esteem, pride, child, baby, two month baby, sleep, mother, house