totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>परम पावनी माँ गंगा
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
परम पावनी माँ गंगा
 
Posted by: Kirtimitra
2011-12-06 04:11:23
674 Views
Comments : 0
 
जीवन दायिनी, शोक हारिणी, पाप विनाशिनी माँ गंगा - नमस्तुते.
"माँ गंगा" सदा से ही धर्म और पवित्रता की प्रतीक मानी जाती रही है. कहते हैं कि - गंगाजल के बिना किसी भी पूजा या अनुष्ठान की सम्पूर्णता संभव नहीं. गंगाजल का महत्व सदा से ही रहा है. गंगा को स्वर्ग में मन्दाकिनी और धरती पर भागीरथी के नाम से जाना जाता है.
पुराणों और वेदों के अनुसार गंगा जी भगवान् विष्णु के चरणों के दो बूंद पसीने से ब्रह्मा जी के द्वारा अवतरित की गयीं पर जब महर्षि भागीरथ ने अपने पूर्वजों के आत्मा की मुक्ति के लिए माँ गंगा को धरती पर बुलाने हेतु घोर तप किया तो ब्रह्मा जी प्रसन्न हुए और देवी गंगा को धरती पर भेजने का वचन दिया पर देवी गंगा का वेग इतना ज्यादा था क़ि धरती उनका वेग सहन नहीं कर सकती थी. तब ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर से निवेदन किया क़ि देवी गंगा को अपनी खुली जटाओं में रोक कर उनका वेग कम करें. भगवान शिव ने देवी गंगा को अपनी जटाओं में समेट लिया और मात्र एक लट को गंगा जी के सामान्य वेग से उतरने के लिए खुला छोड़ दिया. इस प्रकार "गंगा" कुमायूं हिमालय के गोमुख स्थान से होते हुए गंगोत्री हिमनद के रूप में धरती पर उतर आयीं. तीनों आदिदेव के स्पर्श से अवतरित होने के कारण गंगा पुज्यनीय और वन्दनीय हैं. सर्वप्रथम जहाँ गंगा के दर्शन होते हैं वो जगह वर्तमान में कुमायूं क्षेत्र कहलाता है.
उत्तरांचल हिमालय से होते हुए बंगाल क़ि खाड़ी तक गंगा २,५१० किलोमीटर की दूरी तय करती है. २,०७९ किलोमीटर की दूरी भारत में, तथा उसके बाद बांग्लादेश में लम्बी दूरी तय करते हुए, गंगा दस लाख वर्ग किलोमीटर के विशाल भू-भाग को उपजाऊ बनाकर लोगों को जीने के लिए अनाज के पैदावार में एक अग्रणी सहायता प्रदान करती है साथ ही साथ इसके तट के आस-पास के क्षेत्र कई वन्य प्राणियों और पशु पक्षियों को सुचारू जीवन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है. इस प्रकार गंगा जीवन दायिनी कहलाती है.
गंगा की महिमा सिर्फ भारतवर्ष में ही नहीं अपितु सारे विश्व में गंगा को पवित्र नदी कहा गया है. इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है. गंगा जल में " bacteriophase" नामक एक विषाणु पाया जाता है, जो जीवाणु और अन्य हानिकारक सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देते है. अर्थात प्राकृतिक रूप से गंगाजल में "self purification " की क्षमता है.
भारतवर्ष के कई पवित्र तीर्थस्थल गंगातट पर स्थित होने की वजह से ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो गए, जैसे प्रयाग अर्थात इलाहबाद, हरिद्वार, काशी अर्थात वाराणसी, गढ़मुक्तेश्वर, ऋषिकेश आदि. आर्थिक दृष्टिकोण से भी गंगा पूज्यनीय है. गंगा नदी पर बने कई बांध से हजारो मेगावाट विधुत प्राप्त हो रहे है, करोड़ों लीटर पेयजल की आपूर्ति हो रही है. इसके अलावा सदाबहार सिंचाई के श्रोत होने के साथ-साथ ही मत्स्य व्यवसाय का भी एक महत्वपूर्ण क्षेत्र उपलब्ध कराती है.
गंगातट के खूबसुरत मनोरम दृश्य पर्यटकों को भी खूब लुभाते हैं जो आय का एक बेहतर स्रोत भी है. इस प्रकार गंगा नदी लाखो लोगों को जीवन देती है और जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के कारण निस्संदेह एक माँ की तरह वन्दनिये है.
Tags:- Ganga, Bhagirath, himalaya, haridwar, kashi
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved