परेशानियों में भाग लें उनसे भागे नहीं
Posted by:
Nandini7
2014-04-16 06:24:20
1015 Views
भारत यूँ तो कई महानुभवों की जन्मस्थली रहा है लेकिन विवेकानन्द जी उन महान शख्यिसयतों में से एक हैं जिन्होंनें भारतीय युवाओं को उनकी शक्ति, सीमा और संभावनाओं को पहचानने की दिशा में बहुत प्रेरित किया है क्योंकि उन्होंनें ऐसी बातों पर सबसे अधिक जोर दिया है जो किसी प्रकार के किताबी ज्ञान से नहीं बल्कि व्यावहारिकता और अनुभव से प्रेरित है। विवेकानन्द जी ने उन बातों की ओर सभी का ध्यान खींचा है जो आज भी उतनी ही प्रांसगिक हैं जितनी की पहले के समय में थी और हमें यह संदेश देती हैं कि परेशानियों का निवारण करने के लिए उनमें भाग लें लेकिन उनसे भागे नहीं –
क्यों होते हैं हम दुखी -
मनुष्यों की सामान्यत आदत रही हैं अपनी गलतियों को दूसरों पर थोपने की। विवेकानंद जी कहते है कि सभी मनुष्यों को अधिक पाने की चाहत सदैव रहती है और इसीलिये वह दुखी भी रहते है क्योंकि ज्यादा पाने की चाहत हमें दूसरों से ईष्या कराना सीखाती है और खुद से भी। हम खुद को हीनता की दृष्टि से देखने लगते हैं और दूसरों को श्रेष्ठता की नजर से। इस बात से दुखी होकर हम खुद के कंधों पर ऐसा बोझ लेकर चलते रहते हैं जो वास्तव में हमारा है ही नहीं। बात अगर मात्र इस बोझ को ढोने की होती तो भी ठीक होता लेकिन इस बोझ से हम खुद को काफी शिथिल और थकाऊ बना लेते हैं। इससे हम लगातार उदासीनता और दुख की ओर बढ़ते रहते हैं और धीरे-धीरे हमारी खुश रहने की प्रवृत्ति खत्म हो जाती है और इसके साथ ही समाप्त हो जाती है हमारी रचनात्मकता जो किसी भी नव-निर्माण की आधारशिला होती है।
खुद को पहचानें –
विवेकानंद जी इस संबंध में बहुत ही रोचक बात कहते हैं कि अगर आप तैतीस करोड़ देवी-देवताओं पर भरोसा करते हैं लेकिन खुद पर नहीं तो आप ईश्वर की कितनी भी अराधना कर लें आपको मुक्ति नहीं मिल सकती। यहां मुक्ति से मतलब है शांति, संतोष और प्रसन्नता से। ये तभी हो सकता है जब आप स्वंय की शक्ति और संभावनाओं को पहचानेगें। यदि आप स्वंय कोशिश नहीं करते है और सभी कार्य ईश्वर के ऊपर छोड़ देते हैं या फिर मात्र किसी डर, आलस और भावी दुख के कारण जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं तो आपकी सहायता 33 करोड़ देवी-देवता भी नहीं कर सकते।
कैसी हो हमारी शिक्षा-
हमारी शिक्षा पद्धति कैसी हो ये प्रश्न समय-समय पर उठता रहा है क्योंकि आज अगर भारत का युवा पढ़ा-लिखा होने के बावजूद बेरोजगार है तो इसमें सबसे बड़ी कमी हमारी शिक्षा पद्धति में हैं। इस ओर बहुत पहले ही ध्यान देते हुए विवेकानंद जी ने कहा था कि हमारी शिक्षा पद्धति ऐसी होनी जिससे हमारे चरित्र का निर्माण हो अर्थात् जो हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनायें। जो हमें हमारे कर्तव्य और जिम्मेदारियों का अहसास कराने के साथ-साथ हमारे व्यवहार को सही दिशा-निर्देश दें। पढ़ाई का उद्देश्य मात्र पैसा अर्जित करना नहीं होना चाहियें बल्कि हमारी शिक्षा का उद्देश्य इस मशीनी दुनिया में भी हमें इंसान के रुप में बनाये रखने की तरफ होना चाहिये अर्थात् हमारा ह्रदय आगे निकलने की प्रतियोगिता के कारण स्वार्थ और ईर्ष्या से भरकर पत्थर में परिवर्तित ना हो जायें बल्कि ये सदैव प्रेम जैसे मूल्यों से परिपूर्ण रहे। हमारी शिक्षा हमें मात्र ऊपरी ज्ञान से अवगत ना करायें अपितु हमें अपने पैरों पर खड़े होने में भी सक्षम बनाएं।
जो सोया है उसे जगायें –
मान लिजिए आप किसी सेमिनार में पहली बार भाषण देने जा रहे हैं और आप सबसे पीछे की पक्तिं पर बैठकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। क्योंकि आपने इससे पहले कभी भाषण नहीं दिया है इसीलिये आप को काफी घबराहट भी हो रही है। उस समय आपके पास दो ही रास्ते बचते हैं पहला यह कि आप पीछे के दरवाजे से चुपके निकल जायें और इस अवसर से मुंह मोड़ लें और दूसरा रास्ता यह है कि आप अपना सारा साहस समेट लें और आत्मविश्वास के साथ मंच पर जाकर भाषण दें और अपने डर को जीत लें। विवेकानंद जी इस संबंध में कहते है कि आप अपनी सोई हुई आत्मा को आवाज दें। अगर आप थके हुए हैं, डरे हुए हैं, चिड़चिड़े हैं यानि आप वैसे है जैसा जिंदगी चाहती है वैसे नहीं है जैसा आप चाहते हैं लेकिन अगर आप अपनी आत्मा को जगाते हैं तो आप ये स्वंय जान जायेंगें कि विपरित परिस्थितियों में खुश कैसे रहना है और जिंदगी को कैसे जीना है और ये इस बात का संकेत है कि आपको को स्वंय पर भरोसा है आप खुद की शक्तियों को जानते हैं।
Tags:-
Life style, positive thinking, thought of vivekanand, vivekanand inspiring person, विवेकानंद जी, विवेकानंद जी के विचार, जीते अपने डर को