totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>पैसे का मोल
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
पैसे का मोल
 
Posted by: vicky21
2015-02-20 02:52:07
2009 Views
Comments : 0
 
जीवन में भले ही धन को भगवान के समान नहीं माना गया है लेकिन ईश्वर से कम भी नहीं समझा गया है क्योंकि धन हमारी वह प्राथमिक आवश्यकता है जिसके माध्यम से हमारी सभी आवश्यकताएं पूरी होती है। धन के संबंध में चाणक्य ने कहा है कि जिस प्रकार ज्ञान की चादर किसी भी कुरुप पुरुष की सभी बुराईयों को ढक सकती है, ठीक उसी प्रकार धन की सहायता से कोई भी बुद्धिहीन मनुष्य सभी जगह पूजा जा सकता है। अंतर मात्र इतना है कि कुरुप व्यक्ति अपने ज्ञान के बल पर जीवनपर्यन्त सम्मान का पात्र बना रह सकता है जबकि बुद्धिहीन व्यक्ति मात्र तब तक ही लोगों की चर्चा का विषय केन्द्र बना रह सकता है जबतक उसके पास धन है। बिना धन के वहीं व्यक्ति भविष्य में हंसी और निंदा का पात्र बन जाता है।
माइक्रोसाफ्ट की स्थापना में अहम् भूमिका निभाने वाले और विश्व के तीसरे धनी व्यक्ति बिल गेट्स ने इस संबंध में बहुत ही महत्तवपूर्ण बात कही है कि
जब आपके पास धन होता है तब केवल आप यह भूल जाते हैं कि “आप कौन है” लेकिन जब आपके पास धन नहीं होता है तो पूरा संसार यह भूल जाता है कि “आप कौन है”
यह बात एकदम सत्य है कि संसार के लिए आपकी सफलता और सम्मान का आधार कई बार केवल आपका “धन” बनता है लेकिन सबसे महत्तवपूर्ण बात यह है कि धन को एकत्रित करने के लिए कौन सी ऐसी सीमा रेखाएं जो हमें नहीं लांघनी चाहिए क्योंकि शायद इनको लांघना आपके जीवन का उद्देश्य ही बदल दें। यह सही है कि हम सब सफल होना चाहते है और सफलता का बिन्दु “धन” के चारों ओर केन्द्रित होता है। लेकिन इस बिन्दु के चक्कर लगाने से हम जीवन में क्या-क्या हारते जाते है इसका मूल्यांकन करना बहुत ही आवश्यक है।
इस संबंध में मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपनी एक स्पीच के दौरान कहा था कि आपकी खुशियों और सफलता के बीच बैलेंस अर्थात् संतुलन होना आवश्यक है
आप उस सफलता का किस प्रकार आनंद उठा सकते है यदि आपको विदेश में हाई सैलरी पैकेज के साथ नौकरी का अवसर मिला हो और इसके लिए आपको अपना परिवार छोड़ कर जाना हो या जिस दिन आपको नौकरी में प्रमोशन मिल रहा हो, उस दिन आपका ब्रेकअप हो जाए या फिर आपको अपनी आफिस मीटिंग और अपने बच्चे की पैरेंट्स मीटिंग के बीच में से किसी एक का चुनाव करना पड़े।
ये परिस्थितियाँ मात्र एक उदाहरण लेकिन कई बार जीवन में हमें इनसे दो-चार होना पड़ता है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप सफलता पाने के लिए किस प्रकार का त्याग या किस प्रकार की कीमत चुकाते है। यदि आपको विदेश की नौकरी या परिवार में से एक चुनना हों तो ये आपकी प्राथमिकता पर निर्भर करता है आप दोनों में से कुछ भी चुनें उसका उद्देश्य केवल आप तक खुशी लाना होना चाहिए। अपने परिवार, बच्चे, पत्नी, माता-पिता हमारे जीवन का ऐसा केन्द्र-बिन्दु है जो धन के बिन्दु कहीं अधिक गहरा और महत्तवपूर्ण है। ये आप पर निर्भर करता है कि आप दोनों बिन्दुओं के बीच किस बिन्दु चुनते है।

Tags:- धन, माइक्रोसाफ्ट, बिल गेट्स, चेतन भगत, ईश्वर, चाणक्य, बुद्धिहीन, पैसे का मोल, सम्मान, त्याग
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved