उत्तरा राजग्रह के पूर्ण श्रेष्ठी की बेटी थी. एक श्रेष्ठी पुत्र से उसका विवाह हुआ. उसका पति ना तो दान करता था, ना तथागत श्रद्धा रखता था. उत्तरा के पिता ने कुछ धन भेजकर उससे कहा - "नगर की गणिका सिरिमा को कुछ दिन के लिये ठीक करके पन्द्रह दिन पुण्य करो".
उत्तरा भिक्षु के लिये दान का प्रबन्ध करा रही थी शरीर से पसीना टपक रहा था. ऐसा सोचकर ऊपरी छत पर खड़ा उसका पति हँसा. सिरिमा ने सोचा कि श्रेष्ठी-पुत्र उत्तरा को बहुत चाहता है. मैं इसे पीड़ित करुंगी.
सिरिमा कल्छी में खौलता घी भर लायी और नीचे उतरकर उत्तरा पर ड़ालने लगी. उत्तरा ने मैत्री भाव से उसका स्वागत किया. गरम घी उसे पानी सा शीतल लगा. सिरिमा फ़िर जाकर घी कल्छी में भर लायी. दासियों ने देखा तो, उसे पकड़कर खूब पीटा. उत्तरा ने उन्हें रोककर तेल से उसकी मालिश करायी, स्नान कराया.
सिरिमा को अपनी गलती महसूस हुई. उसने उत्तरा के पैरों को पकड़कर उससे माफ़ी मांगी.
दूसरे दिन भगवान बुद्ध पधारे, तो सिरिमा ने सिरिमा ने उनके चरणों में गिरकर रोते-रोते सारी बात कह सुनाई. भगवान बोले-धन्य है उत्तरा, क्रोध को इसी तरह जीतना चाहिय.
अक्रोध क्रोध को जीते. असाधु को साधु से, भलाई से जीते, कन्जूसों को दान से जीते. झूठे को सत्य से जीते.
जो आदमी उठते हुये क्रोध को इस तरह रोक लेता है, जिस तरह राह से भटकते हुये रथ को सारथी, उसी को मै सच्चा सारथी कहता हूँ और लोग तो लगाम थामने काले हैं.
मनुष्य सच बोले, किसी पर क्रोध न करे और जो कोई मांगे उसे कुछ न कुछ अवश्य दान दे. इन तीन साधनों से मनुष्य देवताओं के पास जाता है.
Tags:-
lord Buddha, lord buddha mantra, lord buddha teachings, anger, aggravation, truth, oil, water, coach