फ़कीर से साई नाम कैसे पड़ा
Posted by:
neerus
2011-08-03 11:52:49
1172 Views
चाँद पाटील नामक एक धनवान मुस्लिम जिला औरंगाबाद (निजाम स्टेट) के धूप गाँव में रहता था. औरंगाबाद जाते समय रास्ते में उसकी घोड़ी खो गई. बहुत खोजने पर भी जब वह नही मिली, तो वह निराश हो जीन को पीठ पर लटकाये औरंगाबाद पैदल ही चल पड़ा. लगभग 14 मील चलने के पश्चात उसने एक आम के वृक्ष के नीचे चिलम तैयार करता एक फ़कीर देखा. जिसके सिर पर एक टोपी, तन पर फ़कीरो से वस्त्र और पास में एक सटका था. फ़कीर ने इशारे से चाँद पाटील को बुलाया. फ़कीर के बुलाने पर चाँद पाटील उनके पास पहुँचे. जीन देखते ही फ़कीर ने पूछा यह जीन कैसी? चाँद पाटील ने निराशा के स्वर में कहा-क्या कहूँ ? मेरी एक घोड़ी थी, वह खो गई है और यह उसी की जीन है.
फ़कीर सांत्वना लहज़े में बोले - थोड़ा और ढूंढ़ों, उस नाले की तरफ़ भी ढूंढ़ो. चाँद पाटील नाले के समीप गये तो अपनी घोड़ी को वहाँ चरते देखकर उन्हें महान आश्चर्य हुआ. उन्होनें सोचा कि फ़कीर कोई समान्य व्यक्ति नही, वरन् कोई उच्च कोटि का मानव दिखा पड़ता है. धोड़ी को साथ लेकर जब वह फ़कीर के पास लौटकर आये तब तक चिलम भरकर तैयार हो चुकी थी. केवल दो वस्तुओं की और आवश्यकता रह गई थी. एक तो, चिलम सुलगाने के लिये अग्नि और दूसरा साफ़ी को गीला करने के लिये जल. फ़कीर ने अपना चिमटा भूमि पर मार कर ऊपर खींचा तो उसके साथ ही एक जलता हुआ अंगारा बाहर निकला. फ़कीर ने वह अंगारा चिलम पर रख दिया. अब फ़कीर ने सटके को बलपूर्वक जैसे ही जमीन पर मारा, वहाँ से जल की धार निकलने लगी. फ़कीर ने उसने साफ़ी को भिगोकर चिलम से लपेट लिया. इस प्रकार सब प्रबन्ध कर फ़कीर ने चिलम पी और चाँद पाटील को भी पिलाई. यह सब चमत्कार देखकर चाँद पाटील को बड़ा विस्मय हुआ. चाँद पाटील ने फ़कीर से अपने घर चलने का अग्रह किया. फ़कीर मान गये और दूसरे दिन वह चाँद पाटील के घर चले गये और कुछ समय वहीं रहे.
पाटील अपने गाँव का अधिकारी था. उसके घर पर अपने साले के लड़के का विवाह होने वाला था और बारात शिरड़ी को जाने वाली थी. चाँद पाटील ने फ़कीर को भी शिरड़ी चलने का आग्रह किया. जिसे फ़कीर ने सहर्ष ही स्वीकार कर लिया और फ़कीर भी बारात के साथ ही शिरड़ी की ओर चल पड़े. जब बारात शिरड़ी में पहुँची तो खंड़ोबा के मंदिर के समीप म्हालसापति के खेत में एक वृक्ष के नीचे ठहराई गई. खंडोबा के मंदिर के सामने ही सब बैलगाड़ियाँ खोल दी गई और बारात के सब लोग एक-एक करके नीचे उतरने लगे. तरुण फ़कीर को उतरते देख म्हालपति ने '' आओ साई '' कहकर उनका अभिनन्दन किया. तथा अन्य उपस्थित लोगों ने भी 'साई' शब्द से ही सम्बोधन कर उनका आदर किया. इसके पश्चात वे साई नाम से ही प्रसिद्ध हो गये. विवाह निर्विघ्न समाप्त हो गया और बारात कुशलता पूर्वक धूपगाँव को लौट आई. परन्तु वह साई शिरड़ी में ही रुक गये और जीवन पर्यन्त वहीं रहे.
Tags:-
Sai Baba, Shirdi wale sai baba, amritvachan, sabka malik ek, Shirdi sai, sai baba ki palki, sai, sai mantra, sai sai, shirdi sai,sai darshan, sais, sai palki, shrdha saburi, साई, साई बाबा, शिरडी साई बाबा, साà