फ़ेंग शुई की दीवानी है दुनिया
Posted by:
diwaker
2011-11-19 02:25:45
833 Views
भौतिकवादी युग में तनाव और परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. कभी वह किसी ठगी बाबा की शरण में जाकर अपना सब कुछ लुटा लेता है या कभी जादू-टोने में पड़कर अपना नुकसान कर लेता है. नतीजन शांति मिलने के बजाय तनाव काफ़ी बढ़ जाता है. यह तनाव इतना उग्र रुप धारण कर लेता है कि इंसान आत्महत्या जैसे लाचारपूर्ण कदम भी उठा लेता है. ऐसे तनावपूर्ण दौर के समाधान में चीनी वास्तुशास्त्र फ़ेंग शुई आजकल भारत में काफ़ी लोकप्रिय हो रही है. हिन्दुस्तान ही नही- अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर, बैंकाक, हांगकांग में भी चीनी कला फ़ेंग शुई का बखूबी इस्तेमाल हो रहा है.
चाहे किसी को अपना कार्यालय खोलना हो, घर बनवाना हो, व्यवसाय करना हो या अन्य कोई भी काम हो, सभी में फ़ेंग शुई की मदद ली जा रही है. यहां तक की बहुत से सज्जाकार आजकल फ़ेंग शुई विशेषज्ञों की सलाह लिये बगैर कोई काम नही करते. इतना ही नही इंजीनियर और आर्किटेक्ट भी इनकी सलाह को मानते हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पढ़ई किये हुये इंटीरियर डिजायनर सज्जा करते वक्त हवा, प्रकाश, जगह, दिशा इत्यादि का विचार करते हैं. लेकिन फ़ेंग शुई के विशेषज्ञ इन चीज़ो के अलावा दिशा के अत्यन्त सूक्ष्म स्तर पर गहराई से विचार करते हैं. साथ ही सज्जा करते वक्त कार्यालय या घर के मालिक और वस्तु के भाग्य पर भी फ़ेंग शुई विशेषज्ञ विचार करते हैं, ताकि किसी भी दोष का निराकरण किया जा सके और तनाव दूर कर सफ़लता को अधिक से अधिक हासिल किया जा सके.
वास्तु को फ़ेंग शुई के तरीके से अभ्यास करने को वास्तु का आडिट कहा जाता है. इससे क्या लाभ होते हैं. यह आडिट 10'×10' कमरे से लेकर सैकड़ो एकड़ में किया जा सकता है. इसमें समृद्धि का सितारा एवं पर्वतीय सितारे की स्थिति देखी जा सकती है.
उदाहरण के तौर पर तान्या आनन्द के कार्यालय को ही लेते हैं कार्यालय को फ़ेंग शुई शास्त्र से बनाने के लिये तान्या की जन्म तारीख लेंगे. इससे भाग्य स्तम्भ के अनुसार उनके वर्ष के महीने का दिन का जन्म तत्व निकाल लेंगे. अर्थात् उनका
Tags:-
feng shui, feng shui tips, feng shui products, feng shui for wealth, feng shui items, feng shui aquarium, feng shui articles, feng shui astrology, feng shui colors, feng shui for office, feng shui for good luck