totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>बसंत पंचमी के दिन.....
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
बसंत पंचमी के दिन.....
 
Posted by: Nandini7
2014-02-03 03:17:15
1237 Views
Comments : 0
 
खेतों में लहराती पीली सरसों, रंग-बिरंगे फूलों पर मंडराती तितलियाँ वसंत पंचमी के आगमन की सूचना देती हैं। ये त्यौहार प्रकृति की सुंदरता का संदेश तो देता ही है, साथ ही विघा की देवी सरस्वती जी की महिमा को भी बताता है। अगर हम खेतों की पगडंडियों से निकलकर इतिहास के गलियारों में झांकेंगें तो, हम जानेंगें कि वसंत पंचमी का त्यौहार हमें पृथ्वीराज चौहान की भी याद दिलाता है। 1192ई में वसंत पंचमी के दिन ही सरस्वती मां की कृपा से मात्र एक कविता की कुछ पंक्तियों की सहायता से इस वीर योद्धा ने अपने दुश्मन की सांसे उखाड़ दी थी।
16 बार किया पराजित
पृथ्वीराज चौहान एक क्षत्रिय राजा थे और उन्हे दिल्ली के अंतिम हिंदू शासक के रूप मे भी जाना जाता है। पृथ्वीराज चौहान के जन्म के समय ही महाराजा को एक अनाथ बालक मिला जिसका नाम चन्दबरदाई रखा गया। चन्दबरदाई पृथ्वीराज चौहान के लिये एक अच्छे मित्र और भाई से बढ़कर थे। चन्दबरदाई को कवितायें लिखने का शौक था। और इसका सबसे बड़ा फायदा पृथ्वीराज चौहान को तब मिला जब वह दुशमनों की कैद में थे। पृथ्वीराज चौहान ने विदेशी हमलावर मोहम्मद गौरी को युद्ध में 16 बार पराजित किया लेकिन एक वीर साहसी की भांति उदारता दिखाते हुए उन्होनें दुश्मन को हर बार जीवित छोड़ दिया, पर जब सत्रहवीं बार पराजित हुए, तो मोहम्मद गौरी ने उन्हें नहीं छोड़ा। वह उन्हें अपने साथ अफगानिस्तान ले गया।
पृथ्वीराज ने कहा
युद्धबंदी के रूप में उन्हें गौरी के सामने लाया गया। जहाँ उन्होंनें गौरी को घूर कर देखा। गौरी ने जब उनसे आँखें नीची करने के लिए कहा तो पृथ्वीराज ने कहा की- “राजपूतों की आँखें केवल मृत्यु के समय ही नीची होती है।” यह सुनते ही गौरी आगबबुला हो उठा और उसने सैनिको को लोहे के गरम सरियों से उनकी आँखे फोड़ने का आदेश दिया। मुहम्मद गौरी की नीचता यहीं खत्म नहीं हुई वो रोज पृथ्वीराज को अपमानित करने के लिए दरबार में बुलाता था। जहाँ वो गौरी और अपने साथियों के साथ पृथ्वीराज का मजाक उड़ाया करता था। उन दिनों पृथ्वीराज अपना समय अपने जीवनी लेखक और कवि चन्दबरदाई के साथ बिताया करते थे। चन्दबरदाई ने इस महान योद्धा की कहानी को 'पृथ्वीराज रासो' नाम से कविता का रुप दिया ।

पृथ्वीराज का निशाना
चन्दबरदाई ने पृथ्वीराज को गौरी से रोज-रोज होने वाले अपमान का बदला लेने के लिए प्रेरित किया। पृथ्वीराज स्वंय भी इस अपमान का बदला लेना चाहते थे। और उन्हें यह मौका बहुत ही जल्द मिला जब गौरी ने तीरंदाजी का एक खेल अपने यहाँ आयोजित करवाया। वहां गौरी ने पृथ्वीराज से उसके तीरंदाजी कौशल को दिखाने के लिए कहा। चंद बरदाई ने पृथ्वीराज को कविता के माध्यम से प्रेरित किया। जो इस प्रकार है-
चार बांस चौबीस गज, अंगुल अष्ट प्रमाण ।
ता ऊपर सुल्तान है, मत चूको चौहान॥
लेकिन पृथ्वीराज चौहान ने इस बार कोई भूल नहीं की। उन्होंने तवे पर हुई चोट और चंदबरदाई के संकेत से अनुमान लगाकर जो बाण मारा, वह गौरी के सीने में जा धंसा। इसके बाद चंदबरदाई और पृथ्वीराज ने भी एक दूसरे के पेट में छुरा भौंककर आत्मबलिदान दे दिया।
Tags:- Basant panchami, prathvi raj chauhan, nature, story of prathvi raj chauhan, history and basant panchami, Victory of Prithiviraj Chouhan, The Blinding of Prithviraj पृथ्वीराज चौहान, वसंत पंचमी, सरस्वà¤
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved