totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होती हैं माता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भक्तों पर शीघ्र प्रसन्न होती हैं माता
 
Posted by: diwaker
2011-09-29 04:45:29
824 Views
Comments : 0
 
प्राचीन काल में मनोहर नगर में एक सुनाथ नाम का ब्राह्मण रहता था. वह भगवती दुर्गा का परम भक्त था. उसके परिवार में सम्पूर्ण सद्गुणों से युक्त ब्रह्मा की उत्तम रचना रुप यथार्थ नाम वाली सुमति नाम की अत्यंत सुन्दर पुत्री पैदा हुई. वह सुमति कन्या अपने पिता के घर शुक्ल पक्ष के चन्द्र कला जैसी बढ़ने लगी. उसका पिता प्रतिदिन दुर्गा की पूजा और होम करता था. कन्या भी श्रद्धा व नियम से रोज उपस्थित होती.
एक दिन सुमति अपनी अपनी सखियों के साथ खेल में लग गई. भूल से भगवती की पूजन में देर से उपस्थित हुई. जिस पर उसके पिता बहुत अधिक क्रोधित हुये और बोले अब तेरा बहुत बुरा होगा. सुमति विनम्रता से बोली - पिताजी माँ मेरी रक्षक है और भाग्य का लिखा मिटता नही है. ऐसा सुन ब्राह्मण और अधिक क्रोधित हो गया. गुस्से से बोला - तूने भगवती की पूजा नही की इसलिये अब मैं कुष्ठी और दरिद्री के साथ तेरा विवाह करुंगा. ऐसा सुन सुमति को बहुत अधिक दुख हुआ. दुखी होकर बोली-पिताजी ! मैं आपकी कन्या हूँ सब तरह से आपके अधीन हूँ. होगा वही जो मेरे भाग्य में लिखा होगा. मनुष्य जाने कितने मनोरथों का चिन्तन करता है और होता वही है जो विधाता ने लिखा है. अपनी कन्या के ऐसे निर्भयता से कहे हुये वचन सुनकर ब्राह्मण को और अधिक क्रोध आया उसने अपनी कन्या का विवाह एक कुष्ठी से कर दिया और बोला- देखें भाग्य के भरोसे रहकर क्या करोगी.
इस प्रकार पिता के कठोर व्यवहार को देखकर सुमति अपने पति के साथ वन में चली गई. उस भयंकर वन में सुमति और उसके पति ने बड़े कष्ट से रात बिताई और सारी रात वह दम्पत्ति भगवती का ध्यान करते रहे. माँ बड़ी गरीब बालिका की ऐसी दयनीय दशा देखकर द्रवित हो भगवती प्रकट हो गई. वे सुमति से बोली - हे ब्राह्मणी मैं तुम पर प्रसन्न हूँ. जो चाहे वरदान मांगों. इस प्रकार भगवती दुर्गा के वचन सुनकर सुमति बोली - अगर आप मुझपर प्रसन्न हो तो हे दुर्गे ! कृप्या मेरे पति का कोढ़ दूर करो. माता मुस्कुराकर बोली- ऐसा ही होगा. सुमति के पति का शरीर भगवती दुर्गा की कृपा से कांतियुक्त हो गया. पति की मनोहर देह को देखकर सुमति माँ की स्तुति करने लगी. उसने कहा हे दुर्गे ! आप दुर्गति को दूर करने वाली तीनों जगत का संताप हरने वाली, समस्त दुःखों को दूर करने वाली रोगी मनुष्यों को निरोग करने वाली प्रसन्न होने पर मनवांछित वस्तु देने वाली और दुष्ट मनुष्यों का नाश करने वाली हो. सारे जगत की तुम्हीं माता और तुम ही पिता हो.
Tags:- Navratri, navratri stori, navratri celebrations, navratri decoration, navratri festival, maa durga, devi durga, bhagwati durga
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved