totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भगवती श्रीसीता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भगवती श्रीसीता
 
Posted by: anjalisen
2012-04-27 01:21:23
793 Views
Comments : 0
 
भारतीय देवियों में सती शिरोमणि भगवती श्रीसीता का स्थान सर्वोत्तम है. स्त्री के शील और धैर्य की तो श्रीसीता जी के चरित्र में पराकाष्ठा है. यही कारण है कि भारतीय साहित्य के अधिकांश पृष्ठ श्रीसीता जी के धवल चरित्र के आज भी साक्षी बने हुये हैं. इतिहास-पुराण से लेकर ग्राम्य गीतों तक में श्रीसीता जी की समान रुप से प्रतिष्ठा हुई है.
प्राचीन काल में मिथिलापुरी में सीरध्वज जनक नाम के प्रसिद्ध धर्मात्मा राजा राज्य करते थे. वे शास्त्रों के ज्ञाता, परम वैग्यवान तथा ब्रह्मज्ञानी थे. एक बार राजा जनक यज्ञ के लिये भूमि जोत रहे थे. भूमि जोतते समय हल का फ़ाल एक घड़े से टकराया. राजा ने वह घड़ा बाहर निकलवाया. उससे राजा को अत्यन्त रुपवती कन्या प्राप्त हुई. राजा ने उस कन्या को भगवान का दिया हुआ प्रसाद माना और अपनी और पुत्री की भांति बड़े ही लाड़ प्यार से उसका लालन-पालन किया. उस कन्या का नाम सीता रखा गया. जनक की पुत्री होने के कारण वह जानकी भी कहलाने लगी. सीता शुक्ल पक्ष के चन्द्रमा की भांति दिनों दिन बढ़ने लगी. शरीर के ही साथ रुप, लावण्य और गुणों की भी वृद्धि होने लगी.
धीरे-धीरे जानकी जी विवाह के योग्य हो गयीं. महाराज जनक ने धनुष यज्ञ के माध्यम से उनके स्वयंवर का आयोजन किया. निमन्त्रण पाकर देश-देश के राजा मिथिला में आये. महर्षि विश्वामित्र भी श्रीराम और लक्ष्मण के साथ यज्ञोत्सव देखने के लिये मिथिला मे पधारे. राजा जनक को जब उनके आने का समाचार मिला, तब वे श्रेष्ठ पुरुषों और ब्राह्मणों को साथ लेकर उनसे मिलनेके लिये गये. श्रीरामकी मनोहारिणी मूर्ति देखकर राजा विदेह (जनक) विशेष रुप से विदेह हो गये. विश्वामित्र जी ने श्रीराम जी के शौर्य की प्रशंसा करते हुये महाराज जनक से अयोध्या के दशरथ नन्दन के रुप में उनका परिचय कराया. परिचय पाकर महाराज जनक को विशेष प्रसन्नता हुई.
पुष्पवाटिका में श्रीराम-सीता का प्रथम परिचय हुआ. दोनों चिरप्रेमी एक-दूसरे की मनोहर छवि मूर्ति को अपने हृदय में रखकर वापस लौटे. सीताजी का स्वयंवर आरम्भ हुआ. देश-विदेश के राजा, ऋषि-मुनि, नगरवासी सभी अपने-अपने नियत स्थान पर आसीन हुये. श्रीराम और लक्ष्मण भी श्रीविश्वामित्र जी के साथ एक ऊँचे आसन पर विराजमान हुये. भाटों महाराज जनक के प्रण की घोषणा की. शिवजी के कठोर धनुष ने वहाँ उपस्थित सभी राजाओं के दर्प को चूर-चूर कर दिया. अन्त में श्रीरामजी विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष के समीप गये. उन्होंने मन-ही-मन गुरु को प्रणाम करके बड़े ही लाघव से धनुष को उठा लिया. एक बिजली-सी कौंधी और धनुष दो टुकडे होकर पृथ्वी पर आ गया. प्रसन्नता के आवेग और सखियों के मंगलगान के साथ सीताजी ने श्रीराम के गले में जयमाला ड़ाली. महाराज दशरथ को जनक का आमंत्रण प्राप्त हुआ. श्रीराम के साथ उनके शेष तीनों भाई भी जनकपुर में विवाहित हुये. बारात विदा हुई तथा पुत्रों और पुत्रवधुओँ के साथ महाराज दशरथ अयोध्या पहुँचे.
श्रीराम को राज्यभिषेक के बदले अचानक चौदह वर्ष का वनवास हुआ. सीताजी ने तत्काल अपने कर्तव्य का निश्चय कर लिया. श्रीराम के द्वारा अयोध्या में रहने के आग्रह के बाद भी सीता जी ने सभी सुखों को तृण के समान त्याग दिया और वे श्रीराम के साथ वन गयीं. सीता जी हर समय श्रीराम को स्नेह और शक्ति प्रदान करती हैं. श्रीराम का अयन (रामायण) महर्षि विश्वामित्र की यज्ञ रक्षा से प्रारम्भ होकर जनकपुर में शक्तिवरण पर समाप्त हुआ. वन में रावण के द्वारा सीता हरण करके उन्हें समुद्र के पार लंका ले जाना रामायण में नया मोड़ लाता है. लंका-प्रवास भगवती सीता के धैर्य की पराकाष्ठा है. समुद्र को पार करके श्रीराम ने रावण के साथ अजेय राक्षसों का संहार करके अपनी सीता शक्ति को पुनः प्राप्त किया. भगवती सीता के कारण ही जनकपुर वासियों को श्रीराम दर्शन और लंकावासियों को मोक्ष प्राप्त हुआ.
Tags:- Bhagwati sita, mata sita, shri ram sita, ayodhya, bhagwan ram, raja janak, vishwamitra, lanka, shri ram vivha, longbow, shiv dhanush, ravan, raja dashrath
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved