totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भगवान शिव
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भगवान शिव
 
Posted by: dilipks
2013-03-04 04:39:24
1617 Views
Comments : 0
 
देवाधिदेव भगवान शिव ईश्वर का रूप हैं.. इन्हें देवों का देव महादेव भी कहा जाता है.. भगवान शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं.. इनके कई नाम हैं.. ये हिन्दू धर्म के त्रिदेवों में प्रमुख हैं.. वेद में इनका नाम रुद्र है.. भगवान महेश्वर व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं.. मां पार्वती इनकी पत्नी और सेनापति कार्तिकेय एवं भगवान गणेश इनके पुत्र हैं..
भगवान शिव का चित्र एवं मूर्तियां ज्यादातर योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा लिंगरूप में की जाती है.. आपको बता दें कि संसार में किसी और देवता की पूजा लिंगरुप में नहीं की जाती... भगवान शिव को संहार का देवता भी कहा जाता है, भगवान शिव अपने महाकालेश्वर रुप में सृष्टि का समापन भी करते हैं.. कहा जाता है कि महादेव जब तांडव नृत्य करते हैं तो पूरा ब्रह्माण्ड विखडिंत होने लगता है... इस तरह भगवान महादेव अपने सौम्य एवं रौद्र दोनों रुपों के लिए विख्यात हैं.. संसार के समस्त देवों से भगवान शिव को अलग माना गया है.. भगवान शिव ही सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति हैं.. हालांकि शिव का अर्थ कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा उत्पति एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं.. भगवान शिव को सभी विद्याओं के ज्ञाता होने के कारण जगत गुरु भी कहा गया है..
देवाधिदेव शिव में परस्पर विरोधी भावों का सामंजस्य देखने को मिलता है.. शिव के मस्तक पर एक ओर चंद्र है, तो दूसरी ओर महाविषधर सर्प भी उनके गले का हार है.. वे अर्धनारीश्वर होते हुए भी कामजित हैं.. गृहस्थ होते हुए भी श्मशानवासी और वीतरागी हैं.. सौम्य, आशुतोष होते हुए भी भयंकर रुद्र हैं.. शिव परिवार भी इससे अछूता नहीं रहा हैं.. उनके परिवार में भूत-प्रेत, नंदी, सिंह, सर्प, मयूर व मूषक सभी का समभाव देखने को मिलता है.. वे स्वयं द्वंद्वों से रहित सह-अस्तित्व के महान विचार का परिचायक हैं.. ऐसे महाकाल शिव की आराधना का महापर्व है शिवरात्रि..
गौरतलब है कि प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी शिवरात्रि कहलाती है, लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि कही जाती है.. माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान भोलेनाथ का अवतरण रुद्र के रूप हुआ था.. ऐसी मान्यता है कि प्रलय की वेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्मांड को तीसरे नेत्र की ज्वाला से समाप्त कर देते हैं.. इसीलिए इसे महाशिवरात्रि अथवा कालरात्रि कहा जाता है.. इस दिन शिवोपासना भुक्ति एवं मुक्ति दोनों देने वाली मानी गई है, क्योंकि इसी दिन अर्धरात्रि के समय भगवान शिव लिंगरूप में प्रकट हुए थे.. ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि व्रत की पारणा चतुर्दशी में ही करनी चाहिए.. ऐसा करने वाले उपासक को समस्त तीर्थो के स्नान का फल प्राप्त होता है.. शास्त्रो में कहा गया है कि जो मनुष्य शिवरात्रि का उपवास नहीं करता, वह जन्म-मरण के चक्र में घूमता रहता है.. शिवरात्रि का व्रत करने वाले इस लोक के समस्त भोगों को भोगकर अंततः शिवलोक में चले जाते हैं..
Tags:- शिव, भगवान, महेश्वर, देवाधिदेव, महादेव, रुद्र, महाशिवरात्रि, शिवरात्रि, अनादि,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved