totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भस्म के संग भांग की मस्ती...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भस्म के संग भांग की मस्ती...
 
Posted by: Twinkle7
2014-02-25 04:33:09
1448 Views
Comments : 0
 
भस्म के संग भांग की मस्ती...
माघ महीने में भांग की मस्ती जोरों शोरों से परवान चढ़ती है। कभी शिवरात्रि के रंग में रंगती है तो कभी होली के हुल्लड़ में उड़ाई जाती है। बच्चे हो या बूढ़े या महिलाएं सभी एक ही रंग मे रंगे होते है।
भांग की चर्चा जितनी होली में होती है उतनी ही शिवरात्रि में समय में भी रहती हैै। कहते है शिव जी को भांग अति प्रिय है, इसिलिए उनके भक्त शिवरात्रि के पावन मौके पर इसका भरपूर लुफ्त उठाते हैं। और भांग का सेवन प्रसाद के रूप में करते हैं।
शिवरात्रि, शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। इस बार शिवरात्रि 17 फरवरी दिन गुरूवार 2015 को मनाई जाएगी।
भगवान शिव भोले हैं। भगवान शिव में परस्पर विरोधी भावों का एकीकरण देखने को मिलता है। शिव के मस्तक पर एक तरफ चंद्रमा विराजते हैं, तो दूसरी तरफ उनके कंठ में विषधर सर्प का वास हैं। शिव जी अर्धनारीश्वर भी हैं। गृहस्थ होते हुए भी वीतरागी हैं। सौम्य, आशुतोष होते हुए भी भयंकर रुद्र एंव महाकाल हैं। शिव परिवार भी इससे अछूता नहीं हैं। उनके परिवार में भूत-प्रेत, नंदी, सिंह, सर्प, मयूर व मूषक सभी का समभाव देखने को मिलता है। वे स्वयं द्वंद्वों से रहित सह-अस्तित्व के महान विचार का परिचायक हैं। ऐसे शिव की आराधना का महापर्व है शिवरात्रि।
शिवरात्रि पर भगवान शिव की पुजा बेलपत्र, धतूरा, मदार के पुष्प एंव प्रसाद मे भांग चढ़ाया जाता हैं। साथ ही साथ पूजा में दूध, दही, घी, शक्कर, शहद से बने पंचामृत से भगवान को स्नान कराया जाता है। इसके बाद इत्र चढ़ा कर जनेऊ पहनाते हैं। अन्त मे भांग का प्रसाद चढ़ाया जाता हैं। शिव का त्रिशूल और डमरू की ध्वनि का संबद्ध मंगल एंव गुरु से हैं। चंद्रमा उनके मस्तक पर विराजमान होकर अपनी कांति से अनंताकाश में जटाधारी महामृत्युंजय को प्रसन्न रखता है। तो बुध आदि ग्रह समभाव में सहायक बनते हैं।
महामृत्युंजय मंत्र शिव आराधना का महामंत्र है।
“ॐ त्र्यम्बकम् यजामहे सुगन्धिम्पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनात् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात।।“
शिवरात्रि के दिन भगवान शंकर का विवाह हुआ था। आज के दिन भगवान शंकर जी अपनी बारात ले के माता पार्वति के पास उन्हें ब्याहने गए थे। इसी उपल्कक्ष में यह त्यौहार हर साल मनाया जाता है। शिव भक्त, भस्म रमईए सभी मिल कर भगवान शंकर की बारात निकालते हैं। भांग का रंग खास तौर से भस्म रमईयों को खूब आंनद देता है। क्योंकि सही मायने में तो वही शिव भक्त होते हैं। शिव बारात के दिन शिव-भक्त अपने शरीर पे भस्म रमा कर, भांग पी कर, कंठी मालाऐं धारण किये, नाचते गाते, मस्ती में झूमते नजर जा आते हैं। भस्म रमईयें अर्थात हमारे साधु-संत, जिनका जमावड़ा अखाड़ों, शिव मंदिरों एंव गंगा के पावन तट पर देखने को मिलता है। हमारे भारत वर्ष में 14 प्रकार के अखाड़े है। हर अखाड़े के अलग-अलग महामंडलेष्वर भी होते हैं। इन 14 अखाड़ो में से एक महिला अखाड़ा भी है।
शिवरात्रि के दिन शिव गण जिस प्रकार से शिव जी का श्रंगार करते है जैसे जटाओं का मुकुट बनाकर उस पर साँपों का मौर सजाया गया। शिव जी ने साँपों के ही कुण्डल और कंकण पहने, शरीर पर विभूति रमायी और वस्त्र के स्थान पर बाघम्बर लपेट लिया, साँपों का जनेऊ, गले में विष और छाती पर नरमुण्डों की माला पहनाई गई। शिव जी के मस्तक पर चन्द्रमा, सिर पर गंगा जी, तीन नेत्र है। एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू सुशोभित था। शिव जी बैल पर चढ़कर चले। बाजे बज रहे हैं। ठीक उसी प्रकार से शिव गण भी शिव बारात में जाने के लिए पूर्णतः तैयार होते हैं।
शिवरात्रि के दिन भांग, मदिरा, ठंडाई जैसी विभिन्न प्रकार कि चीजें बाजार में उपल्बध होती हैं। वाराणसी के घाटों पर सुबह से भांग बनाने की प्रकिया शुरू हो जाती है। लोग नाटक एंव गाायन मंडलियों का भी इंतजाम करते हैं, गाते-बजाते खुशियाँ मनाते हैं। साधु संत सुबह नहा के अपने महाकाल भगवान की पुजा पाठ में लग जाते है। गेरूआ वस्त्र, रूद्राक्ष की मालाएँ हाथों मे कमण्डल, शरीर पर भस्म आदि लिए विभिन्न प्रकार की साधनाओं में लग जाते हैं।
शिवरात्रि सनातन धर्मियों का महापर्व कहलता है। पूरा भारत वर्ष शिवरात्रि के दिन ‘‘हर हर महादेव’’ के जय कारे से गूंज उठता है।
भगवान षिव के त्रिशूल पर विराजित काशी नगरी एंव महाकाल की नगरी उज्जैन में शिवरात्रि बड़े ही अनूठे ढ़ंग से मनाई जाती है।
‘‘हर हर महादेव”

Tags:- shivratri, shiv ki ratri, shiv ratri in Varanasi, shivratri of Varanasi, 17 febuary Tuesday 2015, God Shiva, shiv ji, shiva bhagwan, shiv ji on shiv ratri, article on shivratri, भस्म , भांग, भगवान शिव, har har mahadev
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved