totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भागवत में कहा है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भागवत में कहा है
 
Posted by: anjalisen
2012-06-25 02:20:06
1102 Views
Comments : 0
 
पुराणों में श्रीमद्भागवत सबसे अधिक प्रसिद्ध है. सबसे अधिक उसी का पाठ होता है. हिन्दुओं के वैष्णवों के गले का हार है वह.
जगद्गुरु भगवान श्रीकृष्ण की मनोहर लीलाओं का भागवत में अत्यन्त ही सुन्दर वर्णन है. भक्त उसे पढ़कर गद्गद हो उठते हैं. श्रद्धालु पाठक सुनते-सुनते रो पड़ते हैं. हृदय की कालिमा धुलती है और मनुष्य सन्मार्ग पर चलने को आतुर हो उठता है.
भागवत आदि से अन्त तक भगवत् प्रेम से सराबोर है. धन्य हो उठता है मनुष्य, जो उसके रस की एक छोटी-सी भी बूँद पी सके!
देवाय तस्मै नमः
ब्रह्मा, वरुण, इन्द्र और मरुत् लोग दिव्य स्तोत्रों के द्वारा जिसकी स्तुति करते हैं, साम-संगीत जानने वाले ऋषि-मुनि अंग, पद और क्रम-सहित वेद- उपनिषदों द्वारा जिसका गान करते हैं, योगी लोग ध्यान मग्न मन द्वारा जिसका दर्शन करते हैं और देवता, राक्षस और मनुष्य जिसका पार नही पाते, उस परमात्मा-देवको हम प्रणाम करते हैं.
ध्येयं सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्.
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल! भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष! ते चरणारविन्दम्.
शरणागतों के रक्षक हैं प्रभो, हम आपके चरणारविन्दों की वन्दना करते हैं. आपके चरण सदा ध्यान करने योग्य हैं संसार की पराजयों को मिटाने वाले हैं. भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाले हैं. तीर्थों के तीर्थ हैं. शिव, ब्रह्मा आदि उन्हें नमस्कार करते हैं. सेवकों के रक्षक हैं. भक्तों की मनोकामना पूरी करने वाले हैं. तीर्थों के तीर्थ हैं. शिव ब्रह्मा आदि उन्हें नमस्कार करते हैं. सेवकों के रक्षक हैं और संसार-सागर से पार जाने के लिये जहाज हैं.
सत्यव्रतं सत्यपरं त्रिसत्यं
सत्यस्य योनिं निहितं च सत्ये
सत्यस्य सत्यमृतसत्यनेत्रं
सत्यात्मकं त्वां शरणं प्रपन्नाः
सत्य जिनका व्रत है, जो सत्यपरायण हैं. तीनों काल में सत्य हैं, सत्यस्वरुप हैं संसार का उद्भव जिनसे होता है, अन्तर्यामी रुप से सत्यस्वरुप प्रभो, हम आपकी शरण हैं.
Tags:- Bhagwat, bhagwat katha, lord krishna
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved