totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>भारत का भविष्य फल - 2011
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
भारत का भविष्य फल - 2011
 
Posted by:
2011-01-11 11:32:01
989 Views
Comments : 2
 

सन् 2011 भारत के लिए शुभ दायक होगा. सूर्य की महादशा में राहू की अंतर्दशा में भारत की प्रतिष्ठा एवं प्रसिद्धि और अधिक बढ़ेगी. मार्च 2011 के बाद देश में सर्वांगिण सुधार होगा और भारत अंतर्राष्ट्रिय राजनीति में एक प्रभावशाली राष्ट्र के रुप में उभरेगा. भारत की आर्थिक स्थिति में और सुधार होगा और इसके बाद जून 2011 से आर्थिक स्थिति में और दृढ़ता आएगी क्योकि नववर्ष आरम्भ के समय कन्या लग्न में शनि गुरु से दृष्ट है. जिस कारण राष्ट्र व राजा की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नव वर्ष में आर्थिक स्थिति भारत की निश्चित तौर पर सुधरेगी. लेकिन संचार शक्ति का भी सुदृढ़ीकरण होगा. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से होने वाली आय में भी निरन्तर वृद्धि होगी. 2011 में छः ग्रहणों का असर पृथ्वी पर अवश्य होगा और राशि के जातक किसी न किसी रुप में अवश्य प्रभावित होंगे. विशेषतौर पर नववर्ष 2011 का आरम्भ भी शनिवार को हो रहा है. शनि के नक्षत्र अनुराधा में लम्बी अवधि के चार ग्रहों का 2011 परिवर्तन वृहस्पति, शनि, राहू, केतु और पृथ्वी पर छः ग्रहणों का कारवां में घटित होना निश्चित तौर पर विश्व में प्रत्येक राष्ट्र व राष्ट्रों में रहने वाले प्रत्येक राशि के जातक प्रभाव में आएंगे.


4 जनवरी को भारत की जन्म कुंड़ली के अष्टम भाव में ग्रहण के प्रभाव से आगामी दो महीनों में प्राकृतिक आपदाओं दुर्घटनाओं व आतंकवाद को नियंत्रण के बावजूद इनकी बढ़ोत्तरी को नही नकारा जा सकता. यह योग सत्ता या नेतृत्व परिवर्तन स्थिति उत्पन्न करने का भी संकेत दे रहा है क्योकि मार्च -अप्रैल में मंगल एवं शनि की आपसी दृष्टि - संबंध राष्ट्रों के मध्य अचानक शत्रुता एवं शान्ति को नुकसान पहुँचाएगां. इस समस्या का सामना अन्य देश भी करेंगे.


अप्रैल में पाँच ग्रहों की युक्ति मीन राशी में भूकम्प की भी संभावना को भी प्रबल करती है. यह वर्ष में जल अच्छा बरसेगा. फ़सल एवं अनाज के लिए शुभकारी रहेगा. फ़लों व फ़ूलों का भी उत्पादन भी अच्छा रहेगा. कृषि के लिए यह प्रगतिकारक वर्ष है. महंगाई में वर्ष भर उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन महंगाई बीच के समय स्थिर भी रहेगी. जनता में अशान्ति का माहौल होगा. सोने चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी. सोने चांदी की कीमतों में वर्ष के शुरु में स्थिर होने के बाद फ़रवरी 2011 से पुनः उछाल रुप लेगा. सेंसेक्स वर्ष के आरम्भ में गिरावट के साथ शुरु होगा फ़िर जनवरी माह के अंत तक पूर्ण उछाल प्राप्त करेगा. वर्ष पर्यन्त सेंसेक्स में अस्थिरता रहेगी.


जून में जब राहू केतु का परिवर्तन होगा तब देश में और अशान्ति फ़ैलेगी. कश्मीर बिहार व कुछ अन्य राज्यों में अलगाववाद एवं साम्प्रदायिक उपद्रव आतंकवादी गुटों द्वारा भारतीय सीमाओं का अतिक्रमण, पूर्व पश्चिम सीमाओं पर पाकिस्तानी व चीनी फ़ौजों का जमाव राष्ट्र के लिए चिन्ता का विषय होगा. पेट्रोल, डीजल, रसोई-गैस, बिजली पानी दूध दवाईयाँ, लोहा सोना, चांदी, भूमि मकान, प्रोपर्टी के मूल्यों में जबरदस्त तेजी का रुख होगा. देश के अधिकांश राजनेताओं में राष्ट्रीय भावना की कमी, नैतिक व चारित्रिक मूल्यों की कमी के कारण देश की अनेक समस्याएं गम्भीर रुप धारण कर लेगी. भ्रष्टाचार साम्प्रदायिक उपद्रव, चोरी लूटमार की बढ़ती वारदातें कानून और व्यवस्था की समस्याएं बेरोजगारी भारत के पूर्वी क्षेत्र में माओवादियों की बढ़ती हुई निरन्तर वारदातों के कारण तथा पूर्वी एवं पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों पर चीनी व पाकिस्तानी फ़ौजों की गतिविधियों के कारण आम लोगों में असुरक्षा का असर देखने को मिलेगा. रेल दुर्घटना और यान दुर्घटना पर भी सरकार को पैनी नज़र रखनी होगी. केन्द्रिय मंत्रिमंड़ल में परिवर्तन योग और शाशित पार्टी में आंतरिक मतभेद राजनैतिक उथल-पुथल रहेगी. स्त्रियों का वर्चस्व इस वर्ष बढ़ेगा क्योकि चन्द्रमा राजा है और मंत्री गुरु. क्रोधी नामक सवत्सर में होंगे. यह वर्ष खेल सिनेमा और ग्लैमर जगत के लिए उन्नति एवं उपलब्धि दायक होगा.


अंक विद्या के अनुसार वर्ष 2011 में अंको का कुल योग 2+0+1+1=4 आता है. शास्त्रों में कहा है कि अंक 4 का प्रतिनिधित्व राहू करता है. इसलिए वर्ष 2011 राहू का प्रभाव अधिक रहेगा. अतः जातको को वर्ष में राहू व शनि के उपाय विशेष फ़लदायी रहेंगे



आचार्य नरेन्द्र श्री



Tags:- भारत का भविष्य फल - 2011
bottom
2 Comments
top
 Posted by: chinufilms 2011-01-13 11:57:38

 
Acharya ji its very nice Article please write more
 Posted by: amit4u 2011-01-11 12:28:49

 
this is good article
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved