भारत स्वाभिमान आन्दोलन से देश को क्या मिलेगा
Posted by:
tniranjan
2011-05-04 02:50:00
972 Views
भारत स्वाभिमान एक बहुत बड़ा व्यापक आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक युग-परिवर्तन का आन्दोलन है.यह आन्दोलन भारत में एक नयी क्रान्ति को जन्म देगा तथा देश के नागरिकों में एक नयी प्रेरणा, उत्साह एवं अदम्य साहस का संचार करेगा.
1. रोग में देश का प्रतिवर्ष लगभग दस लाख करोड़ रुपये, नशे में लगभग दस लाख करोड़ रुपये विदेशी कम्पनियाँ व्यापार के नाम पर लूट रही हैं. उससे देश का प्रतिवर्ष 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक धन विदेश में चला जाता है. योग व भारत स्वाभिमान अभियान से, प्रतिवर्ष हो रही इस लगभग 22 लाख करोड़ रुपये की लूट से देश को भारत स्वाभिमान आन्दोलन बचा रहा है और आगे भी पूरी तरह बचाएंगे.
2. भ्रष्टाचार करके जो अब तक जो 400 लाख करोड़ रुपये लूटे गए हैं वह देश व देशवासियों का धन देश को वापिस दिलाएंगे ही, साथ ही आगे से लगभग 10 हजार लाख करोड़ रुपये से अधिक जो हमारी राष्ट्रीय सम्पदाएँ हैं उनकी लूट न हो ऐसा प्रबन्ध करेंगे तथा भष्टाचार के सभी मुख्य पाँच स्तोत्रों को बन्द करके प्रतिदिन हो रहें हजारों करोड़ रुपये के घोटालों से देश को बचाएंगे. साथ ही स्वतन्त्र भारत में चल रहे अंग्रेजी तंत्र के स्थान पर समस्त व्यवस्थाओं का भारतीयकरण व आध्यात्मिकरण करेंगे.
3. भारत की आर्थिक समृद्धि इतनी अधिक होगी कि हमारा एक रुपया अर्थात् एक भारतीय मुद्रा अमेरिका के 50 डालर के बराबर होगी. अर्थात् एक रुपये देने पर हमको 50 अमेरिकी डालर मिलेंगे. दुर्भाग्य से आज 50 रुपये देने पर हमको एक अमेरिकी डालर मिलते है.
4. जैसे आज भारतीय नागरिक डालर व पौण्ड आदि विदेशी मुद्रा के लिए विदेशों में काम करते हैं, खासकर वहाँ के पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेन्ट व एयरपोर्ट आदि पर, वैसे ही आने वालें 10 से 25 वर्षों में ब्रिटेन अमेरिका व अन्य यूरोप आदि देशों के लोग सशक्त भारतीय मुद्रा के लोभ में हमारे देश में, एयरपोर्ट, पेट्रोल पम्प, होटलों व अन्य कर्मचारियों के रुप में काम करेंगे तथा उनके बॉस के रुप में बड़े अधिकारी भारतीय लोग होंगे.
5. गरीब - अमीर सब को समान रुप से संस्कारों के साथ निःशुल्क शिक्षा मिलेगी तथा पढ़ाई करने के बाद एक भी व्यक्ति बेरोजगार नही रहेगा.
Tags:-
- भारत स्वाभिमान आन्दोलन, स्वदेशी मंच, भारतीय, क्रान्ति, भारतीयकरण, स्वतंत्र भारत, विदेशी मुद्रा, जà