totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मंगला गौरी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मंगला गौरी
 
Posted by: neerus
2011-07-18 06:50:42
821 Views
Comments : 0
 
'' मंगलागौरी व्रत '' श्रावण के सभी मंगलवार को किये जाने वाला व्रत पूजन है. यह व्रत सभी सौभाग्यवती स्त्रियों को विवाह के पाँच वर्षों तक करना चाहिये. विवाह के पश्चात प्रथम श्रावण पीहर में तथा अन्य चार वर्ष पति के घर किया जाता है.
व्रत विधि - प्रातः काल दैनिक नित्य कार्यों से निवृत होकर नये व स्वच्छ वस्त्र धारण कर रोली का तिल कर पूर्वाभिमुख या उत्तराभिमुख हो शुद्ध आसन पर बैठ इस निम्न मन्त्र द्वारा व्रत पूजन का संकल्प लें. मम पुत्रपौत्रसौभाग्यवृद्धये श्रीमंगलागौरीप्रीत्यर्थं पंचवर्षपर्यन्तं मंगलागौरीव्रतमहं करिष्ये.
इस प्रकार संकल्प ले कर एक शुद्ध एवं पवित्र आसन (पाटा आदि)- पर भगवती मंगलागौरी की मूर्ति की प्रतिष्ठा करनी चाहिये. उनके सन्मुख आटे से बना एक बड़ा सा सोलह मुखवाला सोलह बत्तियों से युक्त घी का दीपक प्रज्वलित करें. इसके बाद पवित्रीकरण स्वस्तिवाचन और गणेश पूजन करें तथाशक्ति यथासम्भव वरुण - कलशस्थापनपूजन, नवग्रह पूजन तथा षोडशमातृ का पूजन करने की विधि है.
इसके बाद 'श्रीमंगलागौर्यै नमः' इस नाम मंत्र से मंगला गौरी का षोडशोपचार पूजन करना चाहिये. मंगलागौरी की पूजा में सोलह प्रकार के पुष्प, सोलह मालायें, सोलह वृक्ष के पत्ते, सोलह दुर्वादल, सोलह धतूर के पत्ते, सोलह प्रकार के अनाज तथा सोलह पान, सुपारी इलाइची, जीरा और धनिया भी चढ़ाये.
मंगला गौरी ध्यान मंत्र इस प्रकार है-
कुंकुमागुरुलिप्तांगं सर्वाभरण भूषिताम्. नीलकण्ठप्रियां गौरीं वन्देहं मंगलाह्वयाम्.
क्षमा-प्रार्थना तथा प्रणाम के अनन्तर मंगलागौरी को विशेषार्घ्य प्रदान करना चाहिये. व्रत करने वाली स्त्री तांबे के पात्र में जल, गन्ध, अक्षत, पुष्प, फ़ल दक्षिणा और नारियल रखकर तांबे के पात्र को दाहिने हाथ में लेकर निम्न मन्त्र का उच्चारण कर विशेषार्घ्य दें-
पूजासम्पूर्णतार्थ तु गन्धपुष्पाक्षतैः सह.
विशेषार्घ्यं मया दत्तो मम सौभाग्यहेतवे
‘श्रीमंगलागौर्यै नमः' कहकर अर्घ्य दें और प्रणाम करें.
पूजन के अनन्तर बाँस के पात्र में सौभाग्यद्रव्य के साथ लड्डू, फ़ल, वस्त्र के साथ ब्राह्मण को वायन दान करना चाहिये तथा निम्न मन्त्रों को पढ़ना चाहिये.
अन्नकंचुकिसंयुक्तं सवस्त्रफ़लदक्षिणम्.
वायनं गौरि विप्राय ददामिप्रीतये तव
सौभाग्यारोग्यकामानां सर्वसम्पत्समृद्धये
गौरीगिरीशतुष्टयर्थं वायनं ते ददाम्यहम्.
इसके बाद व्रत कर्त्री को अपनी सास जी के चरण स्पर्श कर उन्हें सोलह लड्डुओं का वायन देना चाहिये. फ़िर सोलह मुख वाले दीपक से आरती करें. रात्रि-जागरण करें एवं प्रातः काल किसी तालाब या नदी में गौरी का विसर्जन कर दें.
Tags:- mangalagauri mantra, mata parvati, shiv, lord shiva, ganesh, lord ganesha, मंगलागौरी व्रत, माता पार्वती, शिव, गणेश
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved