totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मंत्रों में छिपा है भक्ति, प्रेम व सफ़लता का रहस्य
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मंत्रों में छिपा है भक्ति, प्रेम व सफ़लता का रहस्य
 
Posted by: diwaker
2011-11-16 03:26:33
1058 Views
Comments : 0
 
श्रीकल्किपीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् जी कहते हैं कि मंत्र का सीधा सा अर्थ है- जो हमारे मन को प्रभावित करे या फ़िर हमारा मन जिससे सम्मोहित हो जाये. मंत्र का सम्बन्ध वर्ण से है और वर्ण का मन के साथ अन्योन्याश्रय संबंध है. शब्द की उत्पति से ही मन में विचारों का आदान-प्रदान शुरु हो जाता है. मसलन, राम के मंत्र का उच्चारण करने मात्र से राम की छवि हृदय में उत्पन्न हो जाती है. मंत्र को व्यवसाय की तरफ़ सफ़लता का साधन मानकर लोग जपने लगे हैं. नतीजन, लोग व्यग्रचित्त हो मंत्र को जपते हैं. व्यग्रता से किये गये काम से सफ़लता कैसे मिलेगी ? मंत्रों के उच्चारण के साथ तल्लीनता का होना जरुरी है.
मंत्रों का उच्चारण करो या स्मरण करो, उसके साथ-साथ उस देव की छवि, जिसका स्मरण किया किया जा रहा हो, हृदय में अवश्य होनी चाहिये. देवों का उच्चारण करते समय उस देव या देवी का चित्र हृदयंगम होना चाहिये क्योकि नाम और रुप दोनों का संयुक्त होना अति आवश्यक है. एक-दूसरे के बिना दोनों में कोई फ़लदायी नहीं है.
हिन्दु शास्त्रों में किसी भी अनुष्ठान से पहले देवी-देवताओं के आह्ववान को परम आवश्यक बताया गया है. किसी भी यज्ञ व अनुष्ठान का अंतिम लक्ष्य भगवात प्राप्ति है और इसके लिये प्रत्येक मार्ग में अपने विधि या नियम हैं यदि मंत्रों का उच्चारण शुद्ध रुप में किया जाये तो इससे अद्भुत शक्ति उत्पन्न हो जाती है. किसी भी अनुष्ठान को करने से पहले हमको देवताओं का आह्वावान करना पड़ता है. इसके बाद ही मनुष्य द्वारा किया गया कोई भी कृत्य सफ़ल कहलाता है. जीवन में सांसारिक भोगों को सरलता एवं सुगमता से भोगने हेतु देवी-देवताओं की स्तुति परम आवश्यक है.
मनुष्य के जीवन में उपलब्ध सांसारिक भोगों की प्राप्ति के लिये देवताओं द्वारा की जाने वाली कृपावृष्टि जरुरी है. इसको प्राप्त करने के लिये मंत्रों का जाप जरुरी है. धर्म ग्रंथों में कुछ विशेष मंत्र की भी चर्चा है, जिसका भाव विशेष फ़लदायक है. मंत्रों में छिपी वैदिक एवं आध्यात्मिक शक्ति का ही प्रभाव है कि इसके उच्चारण मात्र से शरीर में उर्जा एवं उत्साह का संचरण होने लगता है.
मंत्रों के उच्चारण से जो ध्वनि पैदा होती है, वह प्रकृति में उपस्थित वायु तरंगो से टकराकर शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकती है. शुभ फ़ल प्राप्त करने के लिये मंत्रों को बार-बार दोहराना चाहिये. मंत्र की सत्ता दोहराने में है. इसी में इसकी शक्ति निहित है. मंत्रों के उच्चारण में बीच में खालीपन नही आना चाहिये. यह ठीक उसी प्रकार होता है, जैसे माँ अपने बच्चे को सुलाने के लिये लोरी गाती है. बच्चा उस लोरी को सुनकर निद्रा की आगोश में चला जाता है. बच्चे और मां के बीच लोरी एक अंतरबल के रुप में कार्य करते हैं हुये एक दूसरे को इस प्रकार जोड़ देता है कि दोनों उसमें आत्मलीन हो जाते है. फ़लस्वरूप बच्चा निश्चिन्त हो सो जाता है.
मंत्रों का उच्चारण कर मन में मंत्रों संबंधित देवी - देवताओं की तस्वीर बना मनुष्य उसमें तल्लीन हो जाता है. जिससे शरीर को एक विशेष प्रकार की ऊर्जा मिलती है और वह नये उमंग और उत्साह से भर उठता है उसके बाद उसके द्वारा किया गया किया गया कोई भी कार्य सफ़ल होता है.
किसी भी मंत्र का एक बार जाप कर लेने से असर नही पड़ता है. उसे फ़लदायी फ़लदायी बनाने के लिये कुछ खास संख्या में नियमित दोहराना पड़ता है. सवाल यह पैदा होता है कि जो मंत्र हम जपते हैं, उस मंत्र में आखिर है क्या? ज्यादातर हमारी और आपकी जो भक्ति है, वह सकाम भक्ति है. (बिल्कुल बनिये की तरह) अर्थात हम जितना मंत्र का जाप करें, भगवान उतना उसका फ़ल दे दे. हमने सत्यनारायण की कथा करवाई तो ठाकुर जी हमें सुख-शांति, धन-धान्य सब देते रहें. इसमें भक्ति नही स्वार्थ छिपा है. इसलिये इससे फ़ल प्राप्त नही होता है. मंत्रों का उच्चारण भक्ति भाव से करना चाहिये. कहा गया है कि 'भावे ही विद्यते देवः तस्माद भावों हि कारणम्. मंत्रों के जाप से मनुष्य को चैतन्य एवं जागृति के पथ पर लाया जा सकता है. धर्म ग्रन्थों में असंख्य मंत्रों की चर्चा है, जिसके अलग- अलग फ़ल प्राप्त होते हैं. गृहस्थ जीवन में गायत्री मंत्र को महत्वपूर्ण माना गया है. इससे संसार का सबसे शक्तिशाली अक्षर ऊं (अ+उ+म) ॐ है. जिसका हमारे जीवन में विशेष महत्व है. इस शब्द के उच्चारण में शरीर के हर अंग को कार्य करना पड़ता है. जिससे प्रत्येक अंग का शुद्धिकरण हो जाता है. इसके जाप से शांति तो मिलती ही है, साथ ही साथ मन आत्मा व शरीर से संबंधित रोग एवं व्याधियाँ भी दूर हो जाती है. ॐ के उच्चारण से ब्रह्मा, विष्णु व महेश का आह्ववान होता है. परन्तु यह मंत्र तब तक व्यर्थ एवं निरथक है, जब तक मन एकाग्र या शांत न हो. मंत्र, मात्रा व उच्चारण से ज्यादा जरुरी है. तन्मयता और तल्लीनता. मंत्र की स्थितप्रज्ञता बनी रहे.
Tags:- guru sayings, guru says, Best Quote, Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved