मकर संक्रान्ति मुहूर्त - 2011
Posted by:
neerus
2011-01-11 06:18:48
946 Views
हिन्दुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व ''मकरसंक्रान्ति'' सम्पूर्ण भारत में किसी न किसी रुप में बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है. मकर संक्राति सूर्य का दक्षिणायन में आने के स्वागत में किया जाता है. इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है. इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध - तर्पण आदि धार्मिक क्रिया - कलापों का विशेष महत्व है. इस पर्व में तिल, चावल, उड़द की दाल एवं गुड़ का सेवन अलग - अलग रुपों में किया जाता है. इस दिन कुछ अन्य चीज़ भले ही न खाएं. तिल व गुड़ अवश्य खाना चाहिए.
यह पर्व पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तब से मनाया जाता है.
भारतीय समयानुसार इस वर्ष 14 तारीख को शाम 6:42 पर सूर्य मध्य रेखा को पार करके मकर रेखा की ओर संक्रमण करना शुरु कर देगा.
Tags:-
makar sankranti, makar sankranti festival,hindu,hindu festival, important festival, important festivals, capricorn, makar sankranti 2011, sankranti 2011, tropic of capricorn, tropic capricorn, the tropic of capricorn