मन काबू में रहे
Posted by:
neerus
2011-08-22 06:08:01
586 Views
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज के अनुसार मानव मन स्वभाविक रुप से चंचल होता है. यह ईश्वर प्रदत्त चीज़ है. इसको किस प्रकार नियंत्रित कर सद् मार्गों व सद् कर्मो में लगाया जाये यह कार्य मनुष्यों को स्वयं ही करना होता है. वह स्वयं विवेक से यह कार्य करे या फ़िर किसी गुरु की मदद ले. यह उस पर निर्भर करता है. मन पर काबू पाकर ही व्यक्ति महान बनता है. संसार में जितने भी महान व्यक्ति हुये हैं, सभी के जीवन को अगर हम देखें तो पायेंगे कि उन्होंने मन को वश में करके ही महान कार्य किये हैं. उन्होंने अधिकतर सभी निर्णय दिल से न लेकर दिमाग से लिये हैं. तभी तो वह महान कहलाये हैं. चंचल मन तो बच्चों का होता है. वो अबोध होते हैं. सांसारिक बातों से वो हमेशा दूर रहते हैं. उनकी अधिकांश क्रियायें स्वभाविक हैं. ये चंचलतायें और बाल सुलभ क्रियाएँ लोगों का मन मोह लेती हैं. भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम की बाल सुलभ क्रीड़ाओं और चंचलताओं का सूरदास और तुलसीदास ने भी बहुत सुन्दर वर्णन किया है.
Tags:-
Kalki, kalki avtar, lord kalki, kalki puran, lord Vishnu, kalki dham, shri kalki dham, shri kalki foundation, sarthak trast, nirvan magazine, nirvana patrika, Acharya Pramod Krishnam Ji, sambhal, कल्कि, कल्कि अवतार