totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मन से परे
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मन से परे
 
Posted by: Shivanant
2014-01-27 08:27:11
839 Views
Comments : 0
 
मन से परे (विचारो से रोग मुक्ति – भाग 2) राजीव भाटिया, कंपनी सचिव हमारी प्रचलित मेडिकल साइंस हमारे शरीर के भिन्न भिन्न भागो को अलग (separate entitity) मानती है। इसलिए सिर दर्द की गोली अलग है, पेट दर्द की अलग व घुटने के दर्द की अलग। हैरानी की बात यह है की सभी दवाई की गोलिया रंग, अकृती मे एक जैसी मालूम होती है, परंतु गोली को मालूम होता है, कि मुझे शरीर के किस भाग का उपचार करना है। यदि इसका कोई साइड इफैक्ट भी हो तो वह अलग बात है। जब मनुष्य रोज रोज कि बीमारी व दवाइयो से परेशान हुआ तो उसने अपने शास्त्रो मे पाया कि हमारा एक प्राण शरीर (Energy Body) भी होता है। जो बीमारी स्थूल शरीर (physical body) मे आती है, पहले वह कुछ महीने प्राण शरीर (energy body) मे रहती है। जब हम उसको नजरंदाज कर करते है तभी हमारा शरीर बीमार होता है। तब मनुष्य ने प्राण शरीर को साफ व शुद्ध करने कि टेकनीक खोज डाली जैसे कि, अकुप्रेशर (acupressure), चुम्बकीय चिकित्सा (magnet therapy), सूर्य कि किरणों से रंग चिकित्सा (color therapy with sun light) इत्यादि। शुरू शुरू मे तो इनके बहुत लाभ हुआ, परंतु कुछ समय के बाद जब प्राण (energy) दोबारा दूषित हुई, तो रोग वापिस आ जाते थे। आखिर इन उपायो का भी प्रभाव कम हो गया। अब प्रश्न यह था कि प्राण (energy) बार बार दूषित(contaminated) क्यो हो जाती है? सब कुछ करने के बाद भी हम बीमार क्यो हो जाते है। उसके बाद के नई क्रांतिकारी खोज हुई कि हमारा प्राण शरीर बनता है हमारे विचारो (thoughts) से और विचार आते है हमारे मन (mind) मे। यदि हम शुभ विचार रखेगे तो दिव्य शरीर का निर्माण करेंगे व स्वस्थ रहेगे। इससे मानसिक शक्ति तकनीक (Mind Power Technique) का जनम हुआ। समझाया गया कि मन बहुत शक्तिशाली है। हमारा जीवन हमारे मन मे चल रहे विचारो का आईना (Mirror) है। यदि तुम अपना जीवन बदलना चाहते हो तो पहले अपने विचार बदलो। दरअसल आज कल इसी क्रांति का युग चल रहा है। आजकल हर पुस्तक, Motivational Trainer, अच्छे विचारो के लाभ बताता है व positive सोचने को कहता है। The law of Attraction, Spiritual Healing इत्यादि इसका ही उदाहरण है। इसका पालन करने के लिए, लोगो ने अपने घर मे सुंदर मकान का फोटो, सुंदर बच्चो का फोटो करोड़ रुपए के नोट बनाकर दीवार पर लगाया, ताकि जैसे देखेगे वैसा ही सोचेगे। कुछ को लाभ होता भी है, बहुतों को नहीं। यह एक प्रभावशाली उपाय है, परंतु इसके साथ समस्या यह है की केवल सोचने भर से सब कुछ नहीं होता। Attraction करने के लिए भी Action करना पड़ता है। और तो और मन सदा अच्छा (positive) नहीं सोच सकता। चाहते या न चाहते इसमे ईर्षा (Comparison), द्वेष, निराशा (Depression), भय (Fear) आ जाता है। यदि हम कोशिश भी करे तो दिन मे कुछ समय positive सोचेगे, बाद मे अनेकों बार negative सोच या संदेह (doubt) आ जाएगा। इसलिए इसका प्रभाव पूरा नहीं आ पता। अब सोचा यह जा रहा है कि हमारी positive सोच मे क्या बाधा है। हमारे मन पर नकारात्मक (Negative) सोच जल्दी हावी क्यो हो जाती है। तो इसके जवाब आता है कि, हमारे एक नहीं पाँच शरीर (five bodies) है।
1. अन्नमय कोश (Physical body)
2. प्राणमय कोश (Energy Body)
3. मनोमय कोश (Mental Body)
4. ज्ञानमय कोश (Wisdom Body)
5. आनंदमय कोश (Bliss) अभी तक आधुनिक विज्ञान व बुद्धिजीवी (intellectual) ने शुरू के तीन शरीरो पर काम किया है। परंतु सत्य यह है कि हमारा मनोमय कोश प्रभवित होता है हमारे ज्ञानमय कोश से। हमारे मन में वही विचार आते है जो हमारा ज्ञान है, जो हमारा अनुभव है ( इस जन्मर का या पिछले जन्मज का ) हमारे जीवन की घटनाए व दुर्घनाए हमारे DNA पर अंकित रहती है व जब जैसी परिस्थिती आती है वे अपने पुराने अनुभव (Past Experience) के आधार पर वैसी ही सोच देती है व वैसे कर्म करने देती है। और इसलिए ही
1. गुस्साह अपने आप आ जाता है बिना प्रयास किए
2. मुड खराब (निराशा) अपने आप हो जाती है
3. कई बार बनते बनते काम अपने आप बिगड जाते है
4. अच्छार खाने, व्यापयाम करने , दवाई के सेवन करने के बावजूद भी हम बीमार हो जाते है। अब समय आ गया है, ज्ञानमय शरीर को शुध्द व Positive करने का ताकि हमारे विचार उन्नयत व प्रभावशाली हो। उसके लिए निम्न उपाय लाभकारी हो सकते है।
1. अपना एक आदर्श (Ideal) जरूर रखे, आप जैसा बनना चाहते है। आदर्श को नकल न करे, बल्कि उससे भी आगे जाने का संकल्प करे।
2. मन में आंखो व कानो से नकारकता (Negativity) का प्रवेश बंद कर दे ।
3. सिनेमा, समाचार पत्र (New Paper) T.V. Serial मनोरंजन कम करते है नकारकता व उत्तेजना (Anxiety) में वृध्दि अधिक करते है। Channel का Selection हमारे हाथ में है।
2. निष्का्म कर्म करे (Self less Service)
3. नित्या ध्या्न का अभ्याsस व Guided Meditation करे
4. हर घटना या दुर्घटना का सकारात्मअक पक्ष देखने का प्रयास करे, यदि न दिखे तो
सोच सकते है (जैसी प्रभु की इच्छा)

Tags:- separate entitity,Energy Body,physical body,magnet therapy,Motivational Trainer,energy,Guided, bhakti,god,Meditation,Comparison,Mind Power Technique,sunlight therapy,मन से परे,बीमारी, दवाई,शुभ विचार,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved