totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मनुष्य के मन की भूख
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मनुष्य के मन की भूख
 
Posted by: neerus
2012-01-03 02:49:12
858 Views
Comments : 0
 
मनुष्य इस धरती पर जब आँखे खोलता है, तभी से उसके मन में तरह-तरह के विचार उठने लगते हैं. जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, उसके विचार गम्भीर होने लगते हैं. वह तरह-तरह के प्रश्न सोचने लगता है.
मैं कौन हूँ? कैसे पैदा हुआ? इस जन्म से पहले कहाँ था? मर कर कहाँ जाऊंगा? ईश्वर ने यदि मुझे पैदा किया तो ईश्वर कौन है? कैसा है? मेरे जीवन का लक्ष्य क्या है? सत्य क्या है? असत्य क्या है? प्रेम क्या है? कर्तव्य क्या है? अकर्तव्य क्या है? ऐसे एक नही, अनेक प्रश्न हमारे मन में उठते हैं. हम इनका उत्तर चाहते हैं. यह है हमारे मन की भूख.
लोक-परलोक, ईश्वर, जन्म मृत्यु, सत्य-असत्य, आदि के सम्बंध में मन में उठने वाले प्रश्नों का उत्तर हमें जहाँ से मिलने की आशा रहती है उसका नाम है धर्म.
धर्म में इस तरह के तमाम प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश की जाती रही है. सभी धर्मो की बुनियाद इन्हीं सवालों को लेकर पड़ी है.
धर्म के दो रुप - आचार और विचार
धर्म के दो रुप हैं- 1. ऊपरी 2 भीतरी
कुछ बातें ऊपर से आचरण करने की होती हैं कुछ भीतर से.
आचार और विचार - दोनों को लेकर धर्म बनता है.
आचार बाहरी होता है, विचार भीतरी
आचार स्थूल होता है, विचार सूक्ष्म.
आचार में धर्म के नाम पर की जाने वाली तरह-तरह की क्रियायें होती हैं. जैसे- पूजा, उपासना, आराधना की अनेक पद्धतियाँ, जप-तप, तीर्थ व्रत, तिथि-त्यौहार, रिति-रिवाज, खान-पान आदि के तौर-तरीके.
विचार है धर्म की मूल आधार-शिला.
विचार में आती है धर्म की बुनियादी बातें.
विचार में आती है कर्तव्य और अकर्तव्य की बातें.
विचार में आती हैं चित्त-शुद्धि की साधनायें.
आचार में पवित्रता पर, पवित्रता के बाहरी नियमों पर, बाहरी आचरण पर जोर दिया जाता है. विचार में मूल तत्व पर.
दोनों का उद्देश्य - चित्त की शुद्धि
उद्देश्य दोनों का एक ही है. चित्त की शुद्धि. चित्त जब शुद्ध होगा, तब मनुष्य-जीवन सफ़ल हो उठेगा. चित्त शुद्ध नही हुआ तो भले ही हम एक करोड़ राम नाम लिखकर राम-बैंक में चढ़ा दें, भले ही कोटि-कोटि गायत्री-जप कर लें उससे क्या होना जाना है!
असली साधना भीतर की है, हृदय को पवित्र स्नान करने की. वह है तो सब कुछ है, वह नही तो कुछ नही. सारे झगड़े धर्म के बाहरी रुप को लेकर होते हैं. भीतरी रुप तो सबका एक ही है. उसमे झगड़े की गुंजाइश ही कहाँ ?
दामनी तोड़ी तो माला को गढ़ा.
पर निगाहें हक में वह भी थी तिला.
Tags:- human being, obligation, afterworld, fact, untruth, dharma, religion, thought, death
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved