totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>महाकुंभ में अनमोल सिक्के कौड़ी के मोल
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
महाकुंभ में अनमोल सिक्के कौड़ी के मोल
 
Posted by: neha1990
2013-01-17 04:31:59
827 Views
Comments : 0
 
प्रयाग में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ 2013 में हिस्सा लेने आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद जब अपने घरों को वापस लौट रहे हैं तो वे ना केवल अपने साथ गंगा जल ले जा रहे है, बल्कि इस महाकुंभ को यादगार बनाने के लिए उन सिक्को को भी ले जा रहे हैं, जिन्हें अपने शासन के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी ने हिन्दू देवी देवताओं के सम्मान में निकाला था.. तांबे से बने इन सिक्कों पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के चित्र या राम लक्ष्मण और जानकी के चित्र अंकित हैं.. इन ब्रिटिश कालीन दुर्लभ सिक्कों को लगभग 1808 से 1838 ई. के बीच जारी किया गया था..
आपको बता दें कि इन बेशकीमती सिक्कों को गंगा नदी से गोताखोरों ने 2009 में लगे हरिद्वार कुम्भ के समय निकाला था.. आज वही सिक्के इलाहाबाद के महाकुंभ में धूम मचा रहे हैं.. इन सिक्कों के बिक्रेता कन्हैया का कहना है कि वे इन सिक्को को बेच कर आने वाले महीनों में अपने परिवार का भविष्य संवारेंगे.. ये ना केवल ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा जारी किये गए सिक्के बेच रहे हैं बल्कि अन्य देशों के भी सिक्के जिनमे अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन भी शामिल हैं.. ये दुर्लभ सिक्के इस महाकुंभ में 5 रूपये से लेकर 100 रूपये में उपलब्ध हैं.. इनके खरीददार ना केवल भारतीय तीर्थयात्री हैं बल्कि विदेशी पर्यटक भी हैं..
इन सिक्कों को बिक्रेता कन्हैया के मुताबिक़ ये सारे सिक्के पिछले हरिद्वार कुम्भ में वहां के पंडों से दो-चार रूपये में खरीदकर बेचा जा रहा है.. इसमें दुर्लभ विदेशी सिक्कों के साथ आज़ाद भारत में कुछ सालों पहले बंद हुए पैसे भी उपलब्ध हैं.. इनके साथ ही नेपाली सिक्के भी बिक रहे हैं जिन्हें यहाँ आ रहे नेपाली तीर्थयात्री मुहमांगे दामों पर खरीद रहे हैं.. अब सवाल है कि इतने दुर्लभ सिक्के गैर कानूनी रूप से खुलेआम कैसे बिक रहे हैं.. क्या ये वाकई में दुर्लभ हैं या इसके पीछे वेस्ट यूपी में अवैध सिक्के बनाने वाली गैंग का हाथ है..
Tags:- अनमोल, सिक्के, महाकुंभ, कौड़ी, मोल, संगम, प्रयाग, दुर्लभ, विदेशी, पर्यटक
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved