महाकुंभ सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध....
Posted by:
dilipks
2013-02-04 07:15:17
988 Views
कुंभ मेला हि्न्दु धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है.. यहां न केवल देश बल्कि संसार के कोने-कोने से साधु-संत और श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा होती है.. ऐसी मान्यता है कि इस मौके पर यहां के पवित्र जल में स्नान करने से सारे पाप धुल जातें हैं और मनुष्य जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है.. इस मेले में अनेक प्रकार की गतिविधियां जैसे धार्मिक चर्चा, भक्ति गायन आदि का भी का आयोजन किया जाता है जिसमें पुरुष, महिलाएं, धनी, ग़रीब सभी लोग सम्मान रुप भाग लेते हैं.. कुंभ मेले की जो सबसे खास बात है वो है धार्मिक विषयों पर परिचर्चा... इस मेले में संसार भर से हिस्सा लेने आए हिंदु धर्म के व्याख्याताओं द्वारा धार्मिक विषयों पर वाद-विवाद होता है.. जिसके पश्चात हिंदु धर्म के रीति-रिवाज में शामिल खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है... इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए इस बार इलाहाबाद के महाकुंभ में सामाजिक उत्थान पर भी जोर दिया गया है.. गौरतलब है कि हमारे समाज में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सदियों से अछूत जैसे अभिशाप से ग्रसित हैं.. आज स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी सरकार के लाख दावे के पश्चात ये अछूतों जैसे जीवन बसर करते हैं और इन्हें आज भी सामान्य लोगों की तरह पूजा-अर्चना करने और खान-पान पर पाबंदी है.. लेकिन इस बार प्रयाग महाकुंभ में इस परंपरा को तोड़े जाने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है.. इस बार सिर पर मैला ढोने की कुप्रथा से मुक्त कराई गईं महिलाओं को संगम तट पर पुजारियों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है..
मिल रही जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अलवर और टोंक जिले की करीब 100 ऐसी महिलाएं हैं जो संगम में डुबकी लगाएंगी और सात फरवरी को कुंभ में पुजारियों के साथ पूजा-अर्चना भी करेंगी.. इसकी जानकारी देते हुए सुलभ इंटरनैशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक ने बताया कि यह सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बेहतर प्रयास है.. उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, वे इस हफ्ते के आखिर में कुछ शीर्ष हिंदू धार्मिक नेताओं के साथ भोजन भी ग्रहण करेंगी... आपको बता दें कि सुलभ इंटरनैशनल ने सिर पर मैला ढोने जैसी मानवता विरोधी कुप्रथा से इन महिलाओं को मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई है..
Tags:-
समाज, उत्थान, संगम, अछूत, महिला, धर्म, रिवाज,