totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>माया महाठगनी
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
माया महाठगनी
 
Posted by: neerus
2011-09-01 04:28:35
590 Views
Comments : 0
 
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज बताते हैं कि इस संसार में सभी माया के चक्कर में पड़े रहते हैं. माया अर्थात मोह और जो इस चक्कर से निकल जाता है वह समझो इस संसार रुपी भवसागर से तर जाता है. मनुष्य के जन्म लेते ही माया उस पर उस पर अपना भ्रमजाल फ़ैला देती है. जैसे-जैसे जीव बड़ा होता जाता है इस भ्रमजाल में फ़ंसता जाता है. मैं, मेरा, मेरा घर, मेरे बच्चे, मेरा परिवार, मेरा धन, मेरा ये, मेरा वो. और अधिकांश जीव इसी मोह माया में फ़ंसे हुये ही अपनी गति को प्राप्त कर लेते हैं. मैं और मेरे का अभिमान ही माया है. इसी के बंधन में पड़ा हुआ मनुष्य संसार में समस्त दुखों को भोगता है और जो इस बंधन से मुक्त होकर यह सोचकर जीता है कि जो कुछ है वह ईश्वर का है. वह इसी संसार में रहते हुये भी सुखों को भोगता है. भगवान कृष्ण ने गीता में कर्म योग की गूढ़ व्याख्या करते हुये अर्जुन से इसी माया को त्यागने के लिये कहा है- किसी भी मोह में न पड़ते हुये अपने कर्मों को किये जाओ तो न तो तुम्हें कभी दुख होगा और न ही पश्चाताप.
माया महाठगनी हम जानी. यह माया ही सारे क्लेश की जड़ है याद रखो इस संसार में सुखी वही है जिसने अपने जीवन में इस जड़ को काट दिया और इस ठगनी के मोह जाल में भटकता रहेगा वह स्वयं को धोखा देता रहेगा. इस संसार में सुखी रहना है तो इस माया पर विजय प्राप्त करो. - ‘कोउ विश्राम की पाव तात सहज संतोष बिनु. ’ कामनाओं की पूर्ति में सुख ढूंढ़ना स्वयं को ही धोखा देना है. सच्चा सुख तो संतोष से ही मिल सकता है. संतोष रुपी हथियार से ही इस माया रुपी जाल से निकलना सम्भव है. मनुष्य जीवन का यही लक्ष्य होना चहिये. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिये यदि कुछ बलिदान भी देना पड़े तो देना चाहिये. लेकिन बलिदान देना चाहता कौन है.
Tags:- Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved