totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मेरा दुःख कम है
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मेरा दुःख कम है
 
Posted by: vineet1988
2014-03-25 11:29:21
1556 Views
Comments : 6
 
पूरा संसार दुखों से भरा हुआ है लेकिन जब तक हम अपने सिवाय दूसरों के दुखों की ओर नहीं देखते हैं तब तक हमें अपना दुख ही सबसे बड़ा लगता है। जीवन में जब हमें कोई दुःख या विपदा घेर लेती है तो हम इतने व्याकुल और भयभीत होकर अपनी किस्मत को कोसना शुरु कर देते है और कहने लगते है कि "हे ईश्वर, मेरी ही झोली मे तुने इतने सारे दुःख डाल दिये है, शायद, मेरी खुशी तुझसे बर्दाश्त नही होती" हम हमेशा यही चाहते है कि किसी तरह हमारे दुःख-तकलीफ कम हो जाए और हमारा जीवन पहले की तरह सामान्य हो जाये।
हम अपनी दुःख, तकलीफ और गमो से इस कदर परेशान हो जाते है कि दुसरों की तकलीफों को नजरअंदाज कर देते है| शायद, यही जीवन का सत्य है जो हम जानते तो हैं, लेकिन समझना नहीं चाहते |
इस माया रुपी संसार में दुःखो का भंडार है, किसी के जीवन मे ज्यादा दुःख है तो किसी के जीवन में कम लेकिन दुख सभी के जीवन में है| सभी मनुष्यों को अपने कर्मो के कारण संसार में दुःखों का सामना करना पड़ता है| ये तो हुई दुःखो की बात अब मैं अपने शीर्षक को ध्यान में रखते हुए एक वाक्या बताना चाहूगाँ- मेरे पडोस की एक महिला जो काफी दिन से किसी बीमारी से पीडीत थी, अचानक एक रात्रि उनकी स्थिति कुछ ज्यादा ही खराब हो गई, जब इस घटना का मुझे पता चला तो मैं उनके घर पहुँचा और उनको जल्दी से अस्पताल ले जाने की सलाह दी | दुःख की इस घडी़ में मैं भी उनके परिवार के साथ अस्पताल मे गया जहाँ उन्हे आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया और उनका ईलाज शुरु हो गया |
उस आपातकालीन वार्ड की स्थिती को देख कर मेरा हृदय काँप उठा| हर तरफ मरीजो का दर्द से कराहना और उनके परिजनो का व्याकुल हो कर इधर-उधर भागना देखकर मैं सिहर गया | तभी मेरी नजर दुसरी तरफ गई जहाँ एक मरीज के परिजन विलाप कर रहे थे मैंने वहा खडे़ एक व्यक्ति से पूछा की "यहाँ क्या हुआ है?" उस सज्जन ने बताया की इनके पति की एक सड़क दुर्घटना मे मृत्यु हो गई है |
ऐसा लग रहा था मानो अस्पताल का पूरा परिसर मरीजो के दर्द की कराहट और परिजनो के विलाप से गूँज रहा हो | जब कभी हम जीवन में ऐसी परिस्थितयों का सामना करते है तो कहीं ना कहीं हम ऐसा महसूस करते है की दर्द और भी है इस जहाँ मे, उस दुःख और दर्द के सामने हमारा दुःख-दर्द कुछ भी नही|
एक बहुत पुराना गाना है- "दुनिया मे कितना गम है, मेरा गम कितना कम है, लोगो का गम देखा तो, मैं अपना गम भूल गया"| इसी प्रकार मुझे भी अपने दुःख ओर तकलीफ बहुत छोटे लगने लगे|

Tags:- Sorrow, life, sorrow, discomfort, emergency, distraught, pain,दुःख,जीवन,गम, तकलीफ,आपातकालीन,व्याकुल,दर्द, दुःखो का भंडार, destiny.bhakti
bottom
6 Comments
top
 Posted by: 2014-05-06 08:17:37

 
DSARO KI TLNA ME ,MERA GAM KITANA KAM HAI!
 Posted by: 2014-03-30 12:47:07

 
Heart touching article... Vry nic vineet ji....!!!!!
 Posted by: 2014-03-30 12:45:36

 
Vineet ji apke is article ne dil ko satye ka gyan krwa diya....!!!!
 Posted by: 58714 2014-03-28 10:46:02

 
True……
 Posted by: 2014-03-26 06:47:54

 
realty
 Posted by: 2014-03-26 06:06:30

 
jeevan ka satya ...
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved