totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>मेरी जिंदगी का आखिरी दिन...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
मेरी जिंदगी का आखिरी दिन...
 
Posted by: Vikasg21
2014-01-29 04:21:48
1620 Views
Comments : 1
 
अपनी रोज की भागदौड़ की जिंदगी में हम रोज बहुत से लोगों से मिलते हैं.. उनमें से कुछ हमें अच्छे मिलते हैं तो, कुछ बुरे भी मिलते हैं.... क्या आपने कभी गौर किया है कि जब कभी आपका पांव मैट्रो, बस, आटो, रिक्शा या सड़क पर चलते हुये अनजाने में किसी के ऊपर पड़ गया हो तो, शायद कुछ लोगों ने आपको गुस्से में देखा होगा, जबकि कुछ लोगों ने मुस्कुराकर आपकी गलती को नजरअंदाज कर दिया होगा। गुस्सा तो हर कोई कर सकता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग इतने शांत क्यों होते है ? कि किसी के बुरे बर्ताव से भी उनकी हंसी, उनकी मुस्कुराहट पर कोई असर क्यूं नहीं पड़ता है ।
आपने देखा होगा कि कुछ लोग आपको जीवन में ऐसे भी मिले होगें जो कि हर समय अपने चेहरे पर मुस्कुराहट रखते हैं, आपकी गलतियों को नजरअंदाज कर आपको शांति से समझाते है। इसका उत्तर बहुत ही आसान है और आपको भी इसका उत्तर बड़ी ही सरलता से मिल जायेगा। अगर मैं आपके सामने एक प्रश्न रखूँ कि- “मान लीजिये कि आज आपका आखिरी दिन है तो, आप कौन-सा काम सबसे पहले करेगें? जाहिर है ये सवाल सोचते ही आपकी आंखों के सामने सबसे पहले उन लोगों के चेहरे आएंगें जिनसे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं.. वो आपके पिताजी, माताजी, भाई, बहन, रिश्तेदार, दोस्त, मित्र में से कोई भी हो सकता है जिनसे आप को बहुत लगाव हो। बस, यही सबसे बड़ा कारण है कुछ लोगों की मुस्कुराहट के पीछे... उन्हें इस बात का हर वक्त अहसास होता है कि जिंदगी बहुत छोटी-सी है.. और इसीलिये वो अपनी सकारात्मक ऊर्जा को दूसरों पर क्रोध करने में बर्बाद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि इस जीवन का अंत कहीं भी, कभी भी हो सकता है.. और आपके जाने के बाद लोग सिर्फ आपके व्यवहार से ही आपको याद रखेंगें। ये आप पर निर्भर करता है कि आप लोगों की यादों में किस तरह से रहना चाहते है.. बुरे इंसान के तौर पर या अच्छे इंसान के तौर पर।
स्टीफन आर कवी ने अपनी किताब ‘अति प्रभावकारी लोगों की सात आदतों’ में लिखा है कि उन्हें जीवन का सबसे अच्छा संदेश अपनी पत्नी की सहेली से मिला जिन्होंनें जीवन और मृत्यु दोनों को जिया.. क्योंकि वो कैंसर से पीड़ित थी..लेकिन फिर भी वो इतनी खुशमिज़ाज रहती थी कि कभी-कभी उन्हें देखकर हैरानी होती थी कि-“क्या सच में इन्हें पता है कि वो कुछ दिन बाद ये जीवित नहीं रहेगीं..” ये देखना बहुत ही हैरानगी भरा होता है कि जब किसी इंसान के पास जीवन की इतनी बड़ी हकीकत उसके सामने हो, लेकिन फिर भी उसके चेहरे पर एक खुशी हो। हम काफी छोटी-छोटी बातों को लेकर इतना गुस्सा करते है, इतना क्रोध करते है.. जिन चीजों को लेकर हम परेशान हैं, वो तो दरअसल परेशानियाँ हैं ही नहीं.. क्योंकि हमारे पास हमारा कल है.. हो सकता है मैं आज सफल नहीं हूँ लेकिन मेरे पास मेरा आने वाला कल है.. और मैं इसे व्यर्थ की बातों में नहीं लगाना चाहता क्योंकि मेरा कोई भी दिन आखिरी दिन हो सकता है...

Tags:- last day, happiness, death, peace of life, positive attitude, negative attitude, success, victory, bhakti, way of life, how to live a life,आखिरी दिन, अंतिम दिन, अंत की ओर, अंतिम समय
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2014-05-29 10:36:59

 
jeena hai to has ke jiyo
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved