totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>रंगत में संगम
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
रंगत में संगम
 
Posted by: vikasg21
2013-01-18 06:29:24
946 Views
Comments : 0
 
धर्म नगरी प्रयाग में आस्था का महाकुंभ अब पूरी तरह से रंगत में आ चुका है.. इस मेले की भव्यता हर किसी को आकर्षित कर रहा है, साथ ही समय भी इसे हर लिहाज से समृद्ध बना रहा है.. जब रात को कुंभ नगरी जगमग रोशनियों से सुसज्जित होकर अपने सौंदर्य का नूर बिखेरती है, तब पानी में इनके बने प्रतिबिंब अनायास ही लोगों को आकर्षित करते है.. इस मेले में ना केवल हिन्दू बल्कि संसार के सभी धर्म और संप्रदाय के लोग हिस्सा लेकर इसकी खुबसुरती में चार चांद लगा रहे है... इस महाकुंभ ने तो सभी धर्मों के बंधन भी तोड़ दिए हैं, यहां आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत में न केवल हिन्दू, बल्कि मुसलमान भी अपने दरवाजे खोलकर बैठे हैं..
आपको बता दें कि इस महाकुंभ में हिस्सा लेने न केवल भारत बल्कि संसार भर के लोग आ रहे हैं जिनके कारण इसे ग्लोबल महाकुंभ की भी संज्ञा दी जा रही है.. शायद उनके मन में इस बात की भी खुशी है कि उन्हें कुंभ मेले में हिंदू धर्म और समस्त भारत की सभ्यता और संस्कृति को जानने का अवसर करीब से मिलेंगे.. इस उम्मीद से भी वे भारी संख्या में संगम के तट पर मौजूद हैं.. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो भारतीय संस्कृति में इतना रचे-बसे हुए हैं कि उन्हें भारत से अलग करके पहचान पाना मुश्किल है.. उदाहरण के तौर पर हम जूना अखाड़े की स्वामी आनंदलीला गिरि को लेते हैं जिनका मूल नाम ओल्गा है और वो यहां रूस से आयी हैं.. जिन्हें देखकर आप एक बार जरुर सोचेंगे कि उन्हें फैशन की चकाचौंध भरी दुनिया क्यों पसंद नहीं आई.. वो ओल्गा से स्वामी आनंदलीला गिरि क्यों बनी.. इसी तरह से कुंभ मेले को करीब से देखने वालों में एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार भी शामिल है जो नवंबर से ही इलाहाबाद में गंगा तट पर डेरा जमाए हुए है.. और यहां के प्राचीन संस्कृति और धर्म को जानने के लिए उसका पूरा परिवार हिंदी भी सीख रहा है.. उनका मानना है कि कुंभ का मेला भारत में होने वाला एक ऐसा आयोजन है जहां देश के सभी रंग नजर आते हैं..
Tags:- संगम, महाकुंभ, रंगत, ग्लोबल, संस्कृति, कुंभ, प्रयाग
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved