totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>रविदास जयंती
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
रविदास जयंती
 
Posted by: dilipks
2013-02-16 05:52:56
1704 Views
Comments : 1
 
संत कुलभूषण कवि रविदास का मध्यकालीन भारतीय इतिहास के संतों में महत्वपूर्ण स्थान रहा है.. ये संत कबीर दास के समकालीन थे... रैदास के नाम से विख्यात संत कवि रविदास का जन्म 1398 ई. में माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के निकट एक गाँव में हुआ था.. जन्म रविवार के दिन होने के कारण इनका नाम रविदास रखा गया. इन्हें संत रामानन्द जी का शिष्य माना जाता है.. कहा जाता है कि संत रैदास की ख्याति से प्रभावित होकर सिकंदर लोदी ने इन्हें दिल्ली आने का निमंत्रण भेजा था.. मध्ययुगीन साधकों में रैदास का विशिष्ट स्थान है.. संत कबीर की तरह रैदास भी संत कोटि के प्रमुख कवियों में विशिष्ट स्थान रखते हैं..
संत कवि रविदास जी का जन्म चर्मकार कुल में हुआ था.. उनके पिता का नाम संतो़ख दास (रग्घु) और माता का नाम कर्मा देवी (घुरविनिया) बताया जाता है.. रैदास ने साधु-सन्तों की संगति से पर्याप्त व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया था.. जूते बनाने का काम उनका पैतृक व्यवसाय था जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया.. वे अपना काम पूरी लगन तथा मेहनत से करते थे और समय से काम को पूरा करने पर बहुत ध्यान देते थे.. उनकी समयानुपालन की प्रवृति तथा मधुर व्यवहार के कारण लोग इनसे बहुत प्रसन्न रहते थे...
गौरतलब है कि हिन्दी साहित्य के इतिहास में मध्यकाल भक्तिकाल के नाम से प्रख्यात है.. इस काल में अनेक संत एवं भक्त कवि हुए जिन्होंने भारतीय समाज में व्याप्त अनेक कुरूतियों को समाप्त करने का प्रयास किया, जिनमें संत रैदास जी का प्रमुख स्थान रहा है.. उन्होंने जाति, वर्ग एवं धर्म के मध्य की दूरियों को मिटाने और उन्हें कम करने का बहुत प्रयत्न किया...
मूर्तिपूजा, तीर्थयात्रा जैसे दिखावों में रैदास जी का बिल्कुल विश्वास नहीं था.. वो व्यक्ति की आंतरिक भावनाओं और आपसी भाईचारे को ही सच्चा धर्म मानते थे.. रैदास ने अपनी काव्य-रचनाओं में सरल, व्यावहारिक ब्रजभाषा का प्रयोग किया है, जिसमें अवधी, राजस्थानी, खड़ी बोली और उर्दू-फ़ारसी के शब्दों का भी मिश्रण है.. रैदास को उपमा और रूपक अलंकार विशेष प्रिय रहे हैं.. सीधे-सादे पदों में संत कवि ने हृदय के भाव बड़ी स़फाई से प्रकट किए हैं.. इनका आत्मनिवेदन, दैन्य भाव और सहज भक्ति लोगों के हृदय को उद्वेलित करते हैं.. रैदास के चालीस पद सिखों के पवित्र धर्मग्रंथ 'गुरुग्रंथ साहब' में भी सम्मिलित हैं.. बताया जाता है कि इनका निधन 1518 ई. में बनारस में ही हुआ..
आपको बता दें कि रविदास राम और कृष्ण भक्त परम्परा के कवि और संत माने जाते हैं.. उनके प्रसिद्ध दोहे आज भी समाज में प्रचलित हैं जिन पर कई भजन-कीर्तन बने हैं. संत रविदास जयंती देश भर में काफी उत्साह एवं धूम-धाम से मनाई जाती है.. इस अवसर पर रविदास जी के महत्व एवं उनके विचारों पर गोष्ठी और सतसंग का आयोजन भी होता है, सभी लोग रविदास जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं..
Tags:- रविदास,संत रविदास,जयंती,रैदास,कवि,भक्तिकाल,मध्यकाल,रामानंद,कबीर,चर्मकार,
bottom
1 Comments
top
 Posted by: Nitin22 2013-02-18 10:40:56

 
Very Nice Post
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved