totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>रात्री जागरण से होती है लक्ष्मी प्राप्ती
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
रात्री जागरण से होती है लक्ष्मी प्राप्ती
 
Posted by: neerus
2011-10-07 04:37:30
1451 Views
Comments : 0
 
अश्विन मास की पूर्णिमा को कोजागरव्रत किया जाता है क्योकि इस देवी महालक्ष्मी रात्रि में यह देखने के लिये घूमतीं है कि कौन जाग रहा है. जो जाग रहा होता है भगवती लक्ष्मी उसे धन देती हैं. लक्ष्मी जी के 'को जागृति' कहने के कारण इस व्रत का नाम कोजागर पड़ा है.इस व्रत में निशीथव्यापिनी पूर्णिमा ग्रहण करनी चाहिये तथा ऐरावत पर आरुढ इन्द्र और महालक्ष्मी का पूजन करके उपवास करना चाहिये. रात्रि के समय घृतपूरित और गन्धपुष्प आदि से पूजित एक सौ या यथाशक्ति अधिक दीपकों को प्रज्वलितकर देवमंदिरों, बाग-बगीचों, तुलसी, अश्वथवृक्षों के नीचे तथा भवनों में रखना चाहियें. इस व्रत को करने के लिये प्रातःकाल स्नानादि करके इन्द्र देव का पूजन कर ब्राह्मणों को घी-शक्कर मिश्रित खीर का भोजन कराकर वस्त्रादि की दक्षिणा और स्वर्ण के दीपक भेंट करने से अनन्त फ़लों की प्राप्ति होती है.
इस दिन श्रीसुक्त, लक्ष्मीस्तोत्र का पाठ ब्राह्मण द्वारा कराकर कमलगट्टा, बेल या पंचमेवा अथवा खीर द्वारा दशांश हवन कराना चाहिये. रात भर जागकर भगवती लक्ष्मी का भजन तथा पाठ करके जागरण करना चाहिये.
इस व्रत के लिये शास्त्रों में कथा बताई जाती है कि - मगध देश में वलित नामक एक गरीब ब्राह्मण था. उसकी पत्नी चण्डी अति कर्कशा थी. वह ब्राह्मण को रोज ताने देती थी कि किस दरिद्र के घर आ गई हूँ. वह सम्पूर्ण लोक में पति की निन्दा ही किया करती थी. पति के विपरीत आचरण करना ही उसने अपना धर्म बना लिया था. वह पापिनी रोज पति को राजा के यहाँ से चोरी करके धन लाने को उकसाया करती थी.
एक बार तो उस दुष्टा ने सभी हदें पार करते हुये, श्राद्ध के समय पिण्डों को उठाकर कुएँ में फ़ेंक दिया. इससे अत्यन्त दुःखित होकर ब्राह्मण जंगल में चला गया, जहाँ उसे नाग कन्याएँ मिली. उस दिन अश्विनमास की पूर्णिमा थी.नाग कन्याओं ने ब्राह्मण को रात्रिजागरण कर लक्ष्मीजी को प्रसन्न करने वाला 'कोजागरव्रत' करने को कहा. कोजागरव्रत के प्रभाव से ब्राह्मण के पास अतुल धन-सम्पत्ति हो गई. भगवती लक्ष्मी की कृपा से उसकी पत्नी चण्डी की भी मति निर्मल हो गयी और वे दम्पति सुखपूर्वक रहने लगे.
Tags:- kojagiri purnima, kojagra, Kojagra Vrat Laxmi Pooja, Kojagra Vrat, kojagra puja, kojagra katha, kojagra puja
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved