लायक बेटा कौन है
Posted by:
tniranjan
2012-02-07 12:14:17
833 Views
एक दिन कांगफ़्यूत्सी अपने कमरे में बैठे लिख रहे थे. उनका पोता दबे पाँव आकर उनके कमरे में खड़ा हो गया चुपचाप. लिख चुकने के बाद उन्होंने लम्बी सांस छोड़ी.
पोता बोला - दादाजी आपने लम्बी सांस क्यों छोड़ी? क्या आप इसलिये दुखी है कि आपका बेटा नालायक है?
कांफ़्यूत्सी चुप रहे थे.
पोता फ़िर बोला - दादा, क्या आप इसलिये दुखी हैं कि पुराने संत - महात्माओं की तुलना में आप बहुत छोड़े पड़ते हैं?
कांगफ़्यूत्सी बोले- बेटा !
पोता बोला - हाँ दादा जी
कांगफ़्यूत्सी - तुमने मेरे मन की बात कैसे जान ली?
पोता बोला - मैने आपको कहते हुये सुना है कि पिता लकड़ी जुटाये और बेटा यदि उस लकड़ी के बोझ को न उठा सके तो वह नालायक होता है.
कांगफ़्यूत्सी बोले – तो?
पोता बोला - तो मेरे मन में ऐसा विचार उठता है कि कही मैं नालायक न साबित होऊँ.
कांगफ़्यूत्सी के चेहरे पर संतोष की रेखा खिंच गई. बोले - 'बेटा, अब मुझे कोई दुख नही रहा. मैं समझता हूँ कि मेरी शिक्षा अच्छी तरह फ़ले - फ़ूलेगी.
Tags:-
Worthy, son, room, kaangfyutsi, grandson, grandchild, unqualified, spirit, wood