लोहड़ी
Posted by:
tniranjan
2012-01-07 05:09:05
864 Views
पंजाब का एक प्रसिद्ध त्यौहार '' लोहड़ी '' पंजाब और आस-पास के क्षेत्रों में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. लोहड़ी मुख्यतः नई फ़सल के आने और वसंत की शुरुआत का पर्व है. इस दिन लोग विभिन्न सरोवरों और पवित्र नदियों में स्नान और दान करते हैं. इसके साथ लोग गुरुद्वारों में जाकर मत्था टेकते हैं.
लोहडी पर्व की रात को लोग आग जलाकर समूह में पारम्परिक गानों के साथ नाचते-गाते हैं. इसके बाद लोगों को लोहड़ी के प्रशाद के रुप में गजक, मूंगफ़ली, और रेवड़ियाँ बाँटी जाती है.
पंजाबी व सिक्ख परिवारों में नवजात बच्चें की पहली लोहड़ी को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है. इस पर्व की रात में माँ तथा बच्चे को अग्नि के पास ले जाया जाता है और उसकी पूजा करवाई जाती है तथा घर के सभी सदस्य उपहार देते हैं.
इसके साथ सिक्ख परिवारों में नवविवाहित जोड़े के लिए भी पहली लोहड़ी का बहुत अधिक महत्व होता है. लोहड़ी के दिन नवविवाहित दंपत्ति लोहड़ी के आग की पूजा करके परिवार एवं बुजुर्ग लोगो का आशिर्वाद ग्रहण करते हैं.
Tags:-
Lohri, lohri festival, happy lohri, lohri festival of punjab, festival of lohri, lohri in punjab, punjabi lohri, festival lohri, basant, punjabi