totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>वास्तु दोष शांति के उपाय
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
वास्तु दोष शांति के उपाय
 
Posted by: anjalisen
2012-05-22 04:07:47
1096 Views
Comments : 0
 
- घर में शुभ उर्जा बनाये रखने के लिये घर को शुद्ध रखना चाहिये. घर में खराब बिजली के उपकरण, अनावश्यक सूखे पौधे, सूखे फ़ूलों का गुलदस्ता ना रखें क्योकि यह मृतप्राय सा होता है. यह सभी नकारात्मक उर्जा का सूचक हैं. इनसे निराशा में वृद्धि होती है.

- घर में व मन में शुभ उर्जा बनाये रखने के लिये जागृत फ़ूलों का गुलदस्ता घर में रखें. इससे शुभ उर्जा का संचरण होगा. यदि मन में निराशा या घर में कुछ दुष्प्रभाव होंगे तो वह सभी समाप्त हो जायेंगे.

- घर में उदास, रोती हुई भद्दी आकृतियों वाले चित्र या पेंटिंग्स बिल्कुल भी न लगायें क्योकि ऐसी चीजें वास्तु दोष को बढ़ाते हैं और इसका सीधा असर व्यक्ति की मनोदशा और स्वास्थ्य पर पड़ता है.

- भवन, घर के अंदर या आस-पास सूखे-जले कटे वृक्ष न हो यह अशुभता में वृद्धि करते हैं. इनकी छाया भी घर में नही पड़नी चाहिये क्योकि यह अशुभ उर्जा देते हैं.

- घर के आस-पास कारखाना, कचहरी, थाना बिजली घर या कोई भी कर्कश आवाज वाली चीज न हो क्योकि यह सभी चीजें तनाव देती हैं. घर के आस-पास अस्पताल या देवी मंदिर भी नही होना चाहिये क्योकि यह नकारात्मक उर्जा का स्त्रोत होता है इनसे बचना चाहिये और यदि घर के आस-पास ऐसी कोई जगह है तो नियमित रुप से समुद्री नमक का पौंछा लगाना चाहिये. इससे नकारात्मक उर्जा समाप्त हो जायेगी.

- घर में सीलन नही होनी चाहिये क्योकि इससे बहुत ही नकारात्मक प्रभाव हमारे मस्तिष्क पर पड़ता है. यह बहुत अधिक मानसिक तनाव तथा उत्तेजना को बढ़ाने वाली होती है और वास्तु शास्त्र में इसे वास्तु देवता के लिये चर्मरोग और नकारात्मक उर्जा का सबसे बड़ा सूचक माना गया है जैसे हमें स्कीन प्रोब्लम होती है उसी तरह इसे वास्तु देवता का डिज़ीज़ माना गया है. इसे उनसे जोड़कर देखा गया है. इसलिये ऐसी स्थिति को तत्काल ठीक करवाना चाहिये.

- यदि टेंशन और डिप्रेशन बहुत अधिक रहती हो, जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफ़लता नही मिल रही हो तो उत्तर पश्चिम दिशा के कमरे में ज्यादा दिन न रहें.

- घर में हर रोज सुबह और शाम के वक्त दीप जलाना चाहिये. पाँच बत्ती घर के अलग- अलग कोनों में लगाने से घर की अशुद्धियाँ तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाती है.
Tags:- Home, vastu shastra, vastu shastra in hindi, vastu shastra in hindi for home
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved