विद्यारंभ संस्कार
Posted by:
swamini
2011-11-26 03:06:52
853 Views
पाँच वर्ष की आयु में बालक का विद्यारम्भ संस्कार होता है. यह एक ऐसा संस्कार है, जब वह पढ़ना-लिखना सीखना शुरु करता है. इस उम्र के आते-आते बालक में पढ़ने और लिखने के प्रारभ हेतु आवश्यक बोधात्मक एवं संज्ञात्मक निपुणताएँ विकसित हो जाती हैं.
वैदिक संकृति ज्ञान और शिक्षण को बहुत महत्व देती है. इसके अतिरिक्त उसमे सभी प्रकार के ज्ञान को पवित्र माना जाता है. बालक के द्वारा अपने माता और पिता के ठीक पश्चात शिक्षक को उच्चतम आदर दिया जाता है. बालक की शिक्षा की शुरुआत एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान (विद्यारंभ संस्कार) द्वारा होती है. यह बात स्वयमेव इस बात का प्रमाण है कि वैदिक संस्कृति ज्ञान को कितना पवित्र मानती है. ज्ञान के प्रति पूज्य भाव व्यक्ति को विकसित और परिपक्व होने में सहायक होता है. जो व्यक्ति ज्ञान को तुच्छ समझता है या उसका निरादर अथवा दुरुपयोग करता है, उससे कुछ भी लाभ नही ले सकता. अतः बालक के लिये ज्ञान के प्रति समुचित आदरभाव उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सीखने की प्रक्रिया है.
इस अनुष्ठान में भगवान की प्रार्थनाएँ की जाती हैं. भागवत का आह्वान गणेश, विष्णु, शिव और सरस्वती जैसे देवी-देवताओं के रुप में किया जाता है. ॐ वह पहला शब्द है, जिसका बालक उच्चारण करता है और लिखता है. ॐ भगवान का नाम है. इस अनुष्ठान के बाद बालक गुरुजनों और शिक्षक के चरण-स्पर्श करता है. वे उसे आशिर्वाद देते हैं. इस प्रकार विद्यारंभ संस्कार समाप्त होता है.
Tags:-
Vidyarambh Sanskar, vidyarambham pooja, vidyarambham wishes, vidyarambham karishyami, vidyarambham ceremony