विनायक चतुर्थी व्रत का पालन
Posted by:
Nitin22
2013-12-03 04:41:05
1233 Views
भगवान श्री गणेश की प्रसन्नता के लिए प्रतिमाह विनायकी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस साल, विनायक चतुर्थी व्रत शुक्रवार, 6 दिसम्बर, 2013 को है
श्री गणेश की पूजा-अर्चना प्रात:काल स्नान एवं नित्यकर्म से शीघ्र निवृत्त हों। मध्यान्ह के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने, चांदी, तांबे, पीतल या मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। संकल्प मंत्र के बाद षोड़शोपचार पूजन-आरती करें। इस पूजन में भगवान श्री गणेश को सोलह प्रकार की पूजन सामग्री अर्पित की जाती है। जिनमें धूप, दीप, गंध को शास्त्रों में वर्जित बताया गया है। गणेश जी की मूर्ति पर सिंदूर चढ़ाएं। गणेश मंत्र बोलते हुए 21 दुर्वा-दल चढ़ाएं।
ॐ गणाधिपायनम:। ॐ उमापुत्रायनम:। ॐ विघ्ननाशायनम:। ॐ विनायकायनम:। ॐ ईशपुत्रायनम:। ॐ सर्वसिद्धिप्रदायनम:। ॐ एकदन्तायनम:। ॐ गजवक्त्रायनम: । ॐ मूषकवाहनायनम:। ॐ कुमारगुरवेनम:।
भगवान गणेश का मंत्र ओम गं गणपतये नम: बोलकर भी दुर्वा चढा सकते हैं। इस मंत्र का 108 बार जप भी करें। गुड़ या बूंदी के 21 लड्डुओं का ही भोग लगाना चाहिए। इनमें से 5 लड्डू मूर्ति के पास चढ़ाएं और 5 ब्राह्मण को प्रदान कर दें। शेष लड्डू प्रसाद रूप में बांट दें। पूजा में भगवान श्री गणेश स्त्रोत, अथर्वशीर्ष, संकटनाशक स्त्रोत आदि का पाठ करें। ब्राह्मण भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा प्रदान करने के पश्चात् संध्या के समय स्वयं भोजन ग्रहण कर सकते हैं। संभव हो तो उपवास करें। व्रत का आस्था और श्रद्धा से पालन करने पर श्री गणेश की कृपा से मनोरथ पूरे होते हैं और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त होती है।
Tags:-
Vinayaka Chaturthi Vrat, Bhakti, Ganesh Chatuthi, Chatuthi Vrat,विनायक चतुर्थी व्रत, श्रद्धा, विनायकी चतुर्थी, भगवान गणेश, प्रतिमा, लड्डू,