totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>विवाह संस्कार
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
विवाह संस्कार
 
Posted by: swamini
2011-12-05 03:17:13
781 Views
Comments : 0
 
वैदिक संस्कृति के लोग विवाह को मात्र एक साध्य नही मानते हैं. उसे वे अपने व्यक्तिगत विकास एवं मुक्ति का साधन समझते हैं. इसी मुक्ति का नाम मोक्ष है. जीवन का ऐसा पड़ाव, जिसमें व्यक्ति अपने जीवन-साथी और परिवार के प्रति वचनबद्धता एवं समर्पण का जीवन व्यतीत करता है. यह जीवन-साथी और परिवार के प्रति वचनबद्धता एवं समर्पण का जीवन व्यतीत करता है. यह गृहस्थाश्रम कहलाता है. विवाह मात्र दो व्यक्तियों का घनिष्ठ संबंध ही नही है अपितु वह एक ऐसा पवित्र रिश्ता है, जिसे एक घर बनाने, संतानोत्पति करने और अपने समस्त कर्तव्यों तथा उत्तरदायित्वों के निर्वहन के माध्यम से विकसित होने का महत्वपूर्ण पड़ाव है.
विवाह के विधि-विधान में अनेकों सम्मिलित हैं. जिनमें वधू-वर साथ-साथ रहते हुये एक समृद्ध एवं सार्थक जीवन व्यतीत करने के लिये विभिन्न देवी देवताओं के आशीर्वादों की याचना करते हैं. वे सभी देवगणों तथा एकत्रित जनसमुदाय को साक्षी मानकर मित्रवत जीवन यापन और कर्तव्यपालन की प्रतिज्ञाएँ करते हैं. इस संस्कार में वधू-वर के परिजन भी अनुष्ठान में सम्मिलित होते हैं. विवाह को न केवल पति तथा पत्नी की एकल इकाई के रुप में देखा जाता है, बल्कि वह दो परिवारों का सम्मिलन है. इस प्रकार का दृष्टिकोण गृहस्थाश्रम को एक व्यापक सामाजिक आधार प्रदान करता है. जिससे नवदम्पत्ति साथ रहकर एक परिवार की रचना करते हैं. वधू-वर के माता-पिता और भाई-बहनों की विवाह अनुष्ठान में महत्वपूर्ण भूमिका होती है. औपचारिक रुप से दोनों परिवारों के मिलन की यह स्वीकृति है. इस अवसर पर वे नवविवाहितों के भावी सुखद जीवन के लिये कई कई देवताओं से आशीर्वाद की याचना कर्ते हैं. सारे विधि-विधान के अंत में वधू - वर अपने माता-पिताओं और समारोह के साथ समाप्त होता है.
विवाह-संस्कार एक महत्वपूर्ण धार्मिक धार्मिक अनुष्ठान है क्योकि वह दम्पत्ति को एक ऐसा कार्यक्षेत्र प्रस्तुत करता है, जिससे वे अपने व्यक्तिगत विकास के प्रति एक समर्पित जीवन जी सकते हैं. वर एक स्वस्थ जनाधार भी तैयार करता है, जिसमें व्यक्ति, परिवार तथा मित्रगण एकत्रित होकर ऐसे वातावरण का निर्माण करते हैं, जो अगली पीढ़ी तक अपनी संस्कृति को पहुँचाता है.
Tags:- विवाह संस्कार, vivah sanskar, vedic vivah sanskar, hindu marriage, hindu wedding, spouse, Blessings, parents
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved