विष्णु के नौवें अवतार - भगवान बुद्ध
Posted by:
Nandini7
2014-05-13 06:32:23
985 Views
बुद्ध जयंती बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक खास त्यौहार है और इसे बुद्ध जयन्ती या वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन भगवान बुद्ध को बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी इसी कारण बौद्ध अनुयायियों के लिए यह एक खास महत्तव रखता है। पूर्णिमा के दिन ही भगवान गौतम बुद्ध का स्वर्गारोहण समारोह भी मनाया जाता है।
भगवान बुद्ध के प्रवचनों का जनमानस पर गहरा असर पड़ा है। उनके उपदेशों का उद्देश्य दुनिया भर में शांति, प्रेम, भाईचारा और सत्य का प्रचार करना है। भगवान बुद्ध ने कहा था कि जिन मनुष्यों को जानबूझकर झूठ बोलने में लज्जा, शर्म और भय नहीं रहता है, वो किसी भी प्रकार का अपराध सरलता से कर सकते हैं क्योंकि उनका साधुपन उस औंधे घड़े के समान जिसमें सरलता, सहजता के भाव की एक बूँद भी नहीं होती है। ऐसे लोग अपराध करते समय जरा भी नहीं झिझकते है। भगवान बुद्ध के अनुयायी उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों एक ही दिन अर्थात् वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे। भगवान बुद्ध को विष्णु के नौवें अवतार के रुप में माना जाता है इस कारण हिन्दु धर्म के लोगों के लिए भी यह बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। भगवान बुद्ध को सबसे महान महापुरुष का दर्जा इसलिए दिया गया है क्योंकि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों एक ही दिन अर्थात् वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे जो अभी तक किसी भी अन्य महापुरुष के जीवनकाल में संयोगवश भी नहीं हुए है। आज दुनिया भर में बौद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायियों की संख्या 50 करोड़ से भी ज्यादा है। यह त्यौहार ना केवल भारत में अपितु नेपाल, सिंगापुर, वियतनाम, थाईलैंड, कंबोडिया,मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया और पाकिस्तान सहित दुनिया भर में मनाया जाता है।
बिहार स्थित बोधगया नामक स्थान हिन्दू और बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए पवित्र तीर्थ स्थान माना गया है। घर छोड़ने के बाद सिद्धार्थ सात वर्षों तक वन में ज्ञान की खोज में भटकते रहे... जहाँ उन्होनें कठोर तप किया और वैशाख पूर्णिमा के दिन बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें बुद्धत्व ज्ञान की प्राप्ति हुयी और तभी से यह दिन बुद्ध पूर्णिमा के रुप में मनाया जाता है।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुद्ध की महापरिनिर्वाणस्थली कुशीनगर में स्थित महापरिनिर्वाण मंदिर पर एक माह तक मेला लगता है। यहां के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने श्रद्धालु बड़ी ही श्रद्धा के साथ आते हैं और बोधिवृक्ष की पूजा भी करते हैं। बोधिवृक्ष की शाखाऐं हार और रंगीन पताकाओं से सजायी जाती हैं। इस वृक्ष के आसपास दीपक जलाकर इसकी जड़ों में दूध और सुगंधित पानी डाला जाता है। इससे पूर्णिमा के दिन किए गए अच्छे कार्यों से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन घरों मे दीपक जलाये जाते हैं और फूलों से घर सजाया जाता है।इसके साथ ही गरीबों को दान भी दिया जाता है।
Tags:-
Buddha, Buddha poornima 2014, Buddha jayanti, बोधगया, बुद्ध पूर्णिमा, भगवान बुद्ध, बुद्ध जयंती,