totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र पंचम दिवस मां स्कंदमाता
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र पंचम दिवस मां स्कंदमाता
 
Posted by: sandeepasp
2016-04-09 01:10:28
650 Views
Comments : 0
 
माता कात्यायनी का यह स्वरूप दिव्य एवं मांगलिक है। माता का यह स्वरूप शौम्यशील एवं मर्यादा का संदेश देते हुए ये बताता है कि “शक्ति प्रतिक में होती है। आवश्यकता है उसे अनुभव करने की।माता के नाम के बारे में कर्इ कथाएं प्रचलित हैं। ऐसा कहा जाता है कि महर्षी कात्यायन की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर स्वयं ऋषिवर की पुत्री बनी और उनके गोत्र का मान बढ़ाया, माता को यह गोत्र इतना भाया कि वह जगत में कात्यायनी के नाम से ही विख्यात हुर्इ।
मां कात्यायनी का यह स्वरूप अमोघ फलदायी है। आदिकाल में जब पृथ्वी पर महिषासुर के अत्याचार से चारों दिशाओं में हाहाकार मचा था, तब भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने अपने-अपने तेज का अंश देकर देवी का प्रादुर्भाव दैत्यों का वध करने के लिए किया। महिषासुर का अन्त करने के कारण देवी को महिशासुर मर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है। इनका स्वरूप स्वर्ण के समान चमकिला उभास्वर है। मां कात्यायनी का वाहन सिंह है। इनकी चार भुजाएं दाहिने तरफ का ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में है। बायीं तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल पुष्प सुषोभित है, लेकिन महिषासुर का वध करते समय इनकी दश भुजाएं हो गर्इ थीं। दुर्गापूजा के छठवें दिन देवी कात्यायनी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित होता है। मां के उपासक को सरलता से धर्म, मोक्ष, काम, अर्थ की प्राप्ति हो जाती है, तथा साधक इस लोक में रहकर भी अलौकिक तेज व प्रभाव से युक्त हो जाता है। उसके, रोग,शोक, संताप और भय आदि सर्वदा विनष्ट हो जाते हैं। जन्म-जन्मान्तर के पापों को विनष्ट करने के लिए मां की उपासना से अधिक सरल एवं सुगम मार्ग कोर्इ नहीं है।
ऐसी मान्यता है कि नवरात्री में देवी महिषासुर मर्दिनी ससुराल से मायके आतीं हैं, अर्थात् वह देवलोक से पृथ्वी पर अवतरित होकर प्रतिमा में विराजमान होती हैं। अत: देवी के “शुभागमन के पावन दिवस पर सप्तमी, अष्टमी एवं नवमीं को विशेष हर्षोल्लास का वातावरण रहता है तथा पंडाल आदि की सजावट की जाती है। मां आदिशक्ति ने महिषासुर का वध कर हमें उनके अत्याचारों से मुक्ति दिलवायी थी। अत: महिषासुर मर्दिनी माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस प्रकार देवी अपने घर में सप्तमी, अष्टमी और नवमीं तक रहकर अपने भक्तों को तृप्त करती हैं।
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/2016/04/blog-post_7.html
Tags:- Mata Skanda, संबोधन,Bhakti, Mata Laxmi, संदीप कुमार मिश्र,Maa Durga, Durga Puja, Navratri, Skandaa, Three Eyes, Four Hands, Lotuses, Ocean of knowledge, Lion, Fire, Padmasana, Dussehra, Devi Skanda Mata, Skanda Ma
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved