शास्त्रानुसार मनायें हिन्दु नववर्ष
Posted by:
Anjalisen
2012-03-20 11:26:13
803 Views
हिन्दुशास्त्रानुसार नवसंवत्सर को बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाना चाहिये.
- सुबह स्नानादि करके भगवान गणेश और माता पार्वती पूजन के पश्चात् श्रद्धापूर्वक पितामह ब्रह्मा का पूजन-अर्चन करना चाहिये.
- पंचाग श्रवण कर नवीन पंचाग से उस वर्ष के राजा, मंत्री, सेनाध्यक्ष आदि का तथा वर्ष का फ़ल श्रवण करना चाहिये.
- सामर्थ्यानुसार पंचाग दान करना चाहिये.
- प्याऊ (पौसला)- की स्थापना करनी चाहिये.
- नववर्ष पर नया वस्त्र धारण करना चाहिये तथा घर को ध्वज, पताका, बन्दनवार आदि से सजाना चाहिये.
- इस दिन निम्ब (नीम) के कोमल पत्तों, पुष्पों का चूर्ण बनाकर उसमें काली मिर्च, नमक, हींग जीरा, मिश्री और अजवाइन ड़ालकर खाना चाहिये. इससे रुधिर विकार नही होता और आरोग्य की प्राप्ति होती है.
Tags:-
Hindu, hindu new year, hindu navvarsh, panchang, mata parvati, lord ganesha, lord brahma, new dress, banner, hindu puja