totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>शिव का चंचल स्वरूप
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
शिव का चंचल स्वरूप
 
Posted by: Nandini7
2014-02-20 12:35:58
1768 Views
Comments : 1
 
हिन्दू धर्म में भगवान शिव को एक ऐसे देवता के रूप में माना जाता है, जो बहुत ही क्रोधी स्वभाव के हैं लेकिन अगर वो अपने भक्त की भक्ति से खुश हो जाएं तो, कोई भी वरदान देने में पीछे नही रहते हैं, इसीलिये भोले बाबा को बहुत ही चंचल स्वरुप का माना गया है। भोले बाबा का यही चंचल स्वभाव उनके भक्तों को बहुत प्रिय लगता है और इसीलिए हिन्दू धर्म में शिवरात्रि का बहुत महत्तव है। भगवान शिव को एक ऐसे देवता के रूप में भी माना जाता है, जो सुर और असुर दोनों में पूज्नीय तो है ही, लेकिन महिलाओं के लिए भी शिवरात्रि का व्रत बहुत खास महत्व रखता है। कुंवारी कन्याएं शिवरात्रि का व्रत अच्छे वर की कामना से रखती है तो, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति और पुत्र की दीर्घ आयु के लिए यह व्रत पूरी श्रद्धा से रखती हैं। शिवलिंग का आकार इस बात का प्रतीक है की उनका ना तो कोई अंत है और ना ही कोई आरम्भ। भगवान शिव ही समस्त ब्र्ह्माण्ड के केन्द्र बिंदु हैं। उनसे आगे कोई नही और उनके बाद कोई नही। इसलिए भगवान शिव के भक्त भी अपने प्रभु की भक्ति में कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहते हैं और पूर्ण श्रद्धा के साथ महाशिवरात्रि का व्रत रखते हैं। भोले बाबा के भक्तों के लिए शिवरात्रि इसलिए भी खास है क्योंकि, इस दिन को माता पार्वती और शिवजी के विवाह की तिथि के रूप में भी पूजा जाता है। इसलिए रात्रि में शिवजी की बारात निकाली जाती है। महाशिवरात्रि का यह पावन व्रत सुबह से ही शुरू हो जाता है। इस दिन भक्त शिव मंदिरों में जाकर मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर, ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के पुष्प और चावल डालकर भोले बाबा के शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। भक्त ख़ास तौर पर इस दिन भोले बाबा को बेल पत्र और धतूरा चढ़ाते हैं क्योकि ये भोले बाबा को बहुत प्रिय है। संसार में जब सात्विक तत्व पूरी तरह विलीन हो जाएगें और सिर्फ तामसिक शक्तियां ही बाकी रह जाएंगी तब महाशिवरात्रि के दिन ही प्रदोष काल में यानी संध्या के समय ताण्डव नृत्य करते हुए रूद्र प्रलय लाकर पूरी सृष्टि का अंत कर देंगें क्योंकि भगवान शिव ही जगत का कल्याण करते हैं और वहीं उसका विनाश करते हैं। भोलेबाबा की इसी महिमा के कारण भक्त उन्हें शिव कहते हैं, शंभु कहते हैं, और शंकर भी कहते हैं।
Tags:- भगवान शिव, lord Shiva, भक्ति, worship of Shiva, शिवरात्रि, entire world, शिवलिंग, ब्र्ह्माण्ड, माता पार्वती, बेलपत्र, धतूरा, shivr
bottom
1 Comments
top
 Posted by: 2014-05-08 11:29:51

 
OM NAMHAY SHIVAY
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved