श्रद्धा से ही सम्पन्न होंगे श्राद्ध
Posted by:
neerus
2011-09-12 06:22:55
833 Views
श्राद्ध अर्थात् श्रद्धा से कुछ भी दिया जाये. यह अश्विन मास के कृष्ण पक्ष के पन्द्रह दिन तक होते हैं. यह 'पितृपक्ष' के नाम से विख्यात है. इन पन्द्रह दिनों से लोग अपने पितरों को जल देते हैं तथा उनकी मृत्यु तिथि पर श्राद्ध करते हैं. पितरों का ऋण श्राद्धों द्वारा चुकाया जाता है. पितृपक्ष श्राद्धों के लिये निश्चित पंद्रह तिथियों का एक समूह है. वर्ष के किसी भी मास तथा तिथि में स्वर्गवासी हुये पितरों के लिये पितृपक्ष की उसी तिथि को श्राद्ध किया जाता है. इससे पितृगण प्रसन्न होते हैं और हमारा सौभाग्य बढ़ता है.
शस्त्रानुसार पितृपक्ष में श्राद्ध करने से पितृगण वर्षभर तक प्रसन्न रहते हैं. पितृपक्ष में श्राद्ध तो मुख्य तिथियों में होते हैं किंतु तर्पण प्रतिदिन किया जाता है. देवताओं तथा ऋषियों को जल देने के अनन्तर पितरों को जल देकर तृप्त किया जाता है. यद्यपि प्रत्येक अमावस्या पितरों की पुण्य तिथि है. तथापि अश्विन की अमावस्या पितरों के लिये परम फ़लदायी है. इसी प्रकार पितृपक्ष की नवमी माता के श्राद्ध के लिये पुण्यदायी माना गया है. श्राद्ध के लिये सबसे पवित्र स्थान गया तीर्थ है. जिस प्रकार पितरों के मुक्तिनिमित्त गया को परम पुण्यदायी माना गया है उसी प्रकार माता के लिये कठियावाड़ का सिद्धपुर स्थान परम फ़लदायी माना गया है. इस पुण्य क्षेत्र में माता का श्राद्ध करके पुत्र अपने मातृ ऋण से सदा- सर्वदा के लिये मुक्त हो जाता है.
Tags:-
shradh, shradh 2011, pitri paksh, pitru paksha 2011, pitru paksha, pitru paksha shraddh, श्राद्ध, पितृपक्ष श्राद्ध, श्राद्ध कर्म, श्राद्ध पक्ष