नरकेषु समस्तेषु यातनासु च ये स्थिताः।तेषामाप्यायनायैतध्दीयते सलिनं मया।।ये बाँधवा बान्धावश्च ये यजन्मानि बान्धवाः।ते तृप्तिमखिला यान्तु यश्चास्मतोडभिवाच्छति।।
पितृपक्ष की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहते हैं और इसी तिथि पर कुल के सर्व पितरों का श्राद्ध करते हैं। जो लोग श्राद्ध-काल में अपने पितरों का श्राद्ध करना भूल जातें है वह श्राद्ध के अंतिम दिन अमावस्या को श्राद्ध कर सकते हैं, इस तिथि पर सबके लिए श्राद्ध करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पितृपक्ष की यह अंतिम तिथि होती है।
आश्विन के ‘कृष्ण पक्ष’ को पितृपक्ष कहते हैं। यह पक्ष पितरों के लिए प्रिय माना जाता हैं। पितृपक्ष की तिथियों में पितर पृथ्वी के निकट आते हैं। इन आत्माओं को शांत करने के लिए इस काल में श्राद्ध करनें की मान्यता है। इस पक्ष में पितरों का महालय श्राद्ध करने से वे पूरे वर्ष तृप्त रहते हैं।
हिन्दु शास्त्रों एवं धार्मिक-ग्रन्थों के अनुसार किसी भी पूजन के पहले पितृ श्राद्ध, पितृ तर्पण अथवा उनके लिए नांदीश्राद्ध करना चाहिए। यहाँ तक की आपके परिवार में शादी अथवा शुभ कार्य की तिथि निश्चित हो गई हो, तब आप पंद्रह दिन पहले पितरों के लिए त्रिपिंडी पूजन कर लें। इसके बाद ही कार्य करें तो किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आती।
पितृ पक्ष सोलह दिन रहता है, जो शास्त्रोनुसार भाद्रपद की पूर्णिमा से अश्विन कृष्ण अमावस्या तक रहता है। इन दिनों किया गया पितृ श्राद्ध बहुत लाभदायक होता है। प्रत्येक पूर्वज श्राद्ध में अपने परिवार में सम्मलित होतें हैं।
प्रत्येक परिवार को अपने पितरों का तर्पण करना चाहिए जिससे उनके पितृ तृप्त होकर मोक्ष को प्राप्त होतें हैं एवं आशीर्वाद प्रदान करतें हैं। इस तर्पण से आपके पितृ नरक में हो, यातना भुगत रहे हो, सात समुद्र पार भटक रही आत्मा, इस जन्म के आत्मा हो, पिछले जन्म के आत्मा हो, माता पक्ष के हो अथवा पिता पक्ष के हो, यहाँ तक की ससुराल पक्ष के मित्र, पड़ोसी भी तर्पण से तृप्त होकर मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं।
Tags:-
Amavasya, Shradh, Bhakti, Ancestors, Pind-Daan, Pitro ka tarpan, Moksha, Gaya Pind Daan, sarvpitru Amavasya, श्राद्ध, अमावस्या श्राद्ध, पितृपक्ष, सर्वपितृ अमावस्यà¤