श्रेष्ठ हैं नर्मदा में श्राद्घ
Posted by:
Nandini7
2015-10-01 10:44:11
637 Views
॥ यथा हि गया शिरः पुण्यं, पूर्व मेव पठयते तथा रेवा तटे पुण्यं शूल भेद न संशयाः॥
जिस प्रकार गया में पितरों का तर्पण करने से पितर संतुष्ट होते हैं, वैसे ही नर्मदा में श्राद्घ करने से पितरों को संतुष्टि मिलती है। जबलपुर शहर से करीब 15 किमी दूर चरगवां रोड पर नर्मदा दक्षिण तट स्थित त्रिशूलभेद तीर्थ भी गया तीर्थ के बराबर ही माना गया है।
ब्रह्मांड का पहला श्राद्घ मां नर्मदा के तट पर ही पितरों द्वारा स्वयं किया गया था। नर्मदा श्राद्घ की जननी है। सतयुग के आदिकल्प के प्रारंभ में जब नर्मदा पृथ्वी पर प्रकट हुईं, तब पितरों द्वारा ही श्राद्घ किया गया।
स्कंदपुराण के रेवाखंड के अनुसार राजा हिरण्यतेजा अपने पितरों का तर्पण करने के लिए पृथ्वी के सभी तीर्थों पर गए, लेकिन उनके पितर कहीं सतुंष्ट नहीं हुए। तब उन्होंने पितरों से पूछा की आपको कहां संतुष्टि मिलेगी, तब पितरों ने कहा की हमारा तर्पण मां नर्मदा में ही करें। इसलिए पितरों का पहला श्राद्घ नर्मदा में ही हुआ।
राजा पुरूरवा ने भी नर्मदा तट पर आकर अपने पितरों का तर्पण और यज्ञादि धार्मिक अनुष्ठान किया था। स्कंदपुराण के रेवाखंड के अनुसार एक दिन राजा मनु रात्रि में विश्राम कर रहे थे। उसी दौरान उनके महल के ऊपर से कई विमान निकलने की आवाज आई। तो दूसरे दिन उन्होंने इस बात की जानकारी ऋषि वशिष्ठ को दी, तब वशिष्ठ जी ने राजा को बताया की ये सभी विमान नर्मदा से आते हैं। मां नर्मदा ही ब्रह्मांड में एकमात्र ऐसी नदी है, जो आदिकल्प सतयुग से इस धरा पर विद्यमान है और वे सभी को देखने में सक्षम हैं। इसी वजह से ऋषि वशिष्ठ के कहने पर राजा मनु ने नर्मदा तट पर अपनें पितरों का तर्पण किया था।
ज्योतिषाचार्य शास्त्री भी बताते हैं की नर्मदा में भी श्राद्घ करने से पितरों को उतनी ही संतुष्टि होती है, जितनी गया में श्राद्घ करने से होती है स्कंदपुराण में इस बात का स्पष्ट जिक्र किया गया है।
Tags:-
Shradh, Bhakti, Narmada, Pitron ka tarpan, Skandpuran, King Manu, King pururva, First Shradh, श्राद्घ, नर्मदा में श्राद्घ, ऋषि वशिष्ठ