श्वासों पर निर्भर देह
Posted by:
neerus
2011-08-27 03:57:54
607 Views
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज के अनुसार परमात्मा की प्राप्ति के बिना मनुष्य शरीर किसी काम का नही है. क्योकि मनुष्य शरीर की उम्र श्वांसो पर निर्भर है, वर्षों पर नही. जैसे घड़ी चाबी पर निर्भर करती है. परमात्मा प्राप्ति के लिये बोध और लगन की आवश्यकता है. यदि आप में लगन है तो आपको शीघ्र ही परमात्मा की प्राप्ति होगी. यदि आपमें लगन नही है तो आपको साधन करना पड़ेगा, जिसमें क्रिया की मुख्यता रहेगी परन्तु लगन होने पर साधन स्वतः होगा, करना नही पड़ेगा. परमात्मा प्राप्ति वास्तव में सुगम है, पर लगन न होने से कठिन है. परमात्मा कण-कण में विद्यमान है. वे किसी को अप्राप्त नही हो सकते और कभी किसी से दूर नही हो सकते. यदि आप परमात्मा से मदद मांगेंगे तो आप को अवश्य मदद मिलेगी.
Tags:-
Acharya Pramod Krishnam Ji, shri kalki, kalki, kalki pithadheshwer, कल्कि, श्रीकल्कि, कल्कि पीठाधीश्वर, परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज