totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>संगम में विदेशी सैलानियों का जज्बा...
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
संगम में विदेशी सैलानियों का जज्बा...
 
Posted by: vikasg21
2013-01-19 05:53:16
1059 Views
Comments : 0
 
तीर्थनगरी प्रयाग में चल रहे महाकुंभ में हिस्सा लेने आये विदेशी सैलानी न केवल संगम में डुबकी लगा रहे हैं बल्कि भक्ति और आध्यात्म के रस में डूबे इन विदेशियों ने एक और भी अहम काम कर रहे है.. वो है गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने का काम.. इनके जज्बा को देखकर हमे खुद ही शर्म आनी चाहिए कि एक तरफ जहां आम श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाकर अपने घरों की ओर भाग रहे हैं वहीं विदेशों से आए पर्यटक उसे साफ करने में लगे हैं..
यहां मौजूद तमाम विदेशी सैलानी जहां एक तरफ रोज गंगा में डुबकी लगाकर अपनी आस्था का इजहार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर वे इसमें फैली गंदगी को बाहर निकालने के लिए रोजाना गंगा के घाटों की सफाई भी कर रहे हैं.. इतना ही नहीं बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा और इसके घाटों को गंदा न करने का संकल्प भी दिला रहे हैं..
विश्व के विभिन्न देशों से आए ये गंगा भक्त जीवनदायिनी पतितपावनी की हालत से काफी व्यथित हैं.. मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए ये ज्यादा कुछ तो नहीं कर सकते, लेकिन मेले में जिन स्थलों पर रह रहे हैं वहां ये रोजाना चार घंटे तक गंगा में बहने वाली कूड़े को निकालते हैं.. आपको बता दें कि जब से ये कुम्भ मेले में आए हैं तब से गंगा की सफाई इनकी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन गया है..
इनके मुताबिक गंगा की सेवा करने में इन्हें जो सुकून मिलता है उसे वे शब्दों में बयां नहीं कर सकते, साथ ही वे यह भी कहते हैं कि गंगा में गंदगी इसके रुतबे में चाँद के दाग की तरह है जिसे हर हाल में साफ किया जाना जरुरी है.. आपको मालूम हो कि ये गंगा भक्त विदेशी स्वामी चिदानंद द्वारा संचालित हरिद्वार के परमार्थ आश्रम के कैम्प में ठहरे हुए हैं.. इनकी गंगा के प्रति आस्था और पीड़ा को देखकर तमाम भारतीय भी इनके अभियान में सहयोग देना शुरु कर दिए हैं...
Tags:- संगम, सैलानी, विदेशी, गंगा, कुंभ, प्रयाग, तीर्थ, स्वामी, हरिद्वार, भक्त, आस्था, पीड़ा,
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved