जयघोष नामक एक ब्राह्मण था. संसार से उसे वैराग्य हो गया. वह मुनि बन गया. एक बार वह घूमते-घूमते काशी पहुँचा. यहाँ इन दिनों विजयघोष नाम का ब्राह्मण यज्ञ कर रहा था. जयघोष उसके यहाँ भिक्षा को गया. तो वह बोला-'ऐ भिक्षु! मैं तुम्हें भिक्षा नही देता. मैं तो उसी ब्राह्मण को भिक्षा दूंगा जो वेद का ज्ञाता हो, यज्ञ को समझता हो, ज्योतिषशास्त्र में प्रवीण हो और धर्म को जानता हो.''
जयघोष ने पूछा - ''अच्छा ब्राह्मण देवता, जरा यह तो बताओ कि सच्चा ब्राह्मण कौन है? अपना और दूसरे का उद्धार करने में कौन समर्थ है? वेद का, धर्म का मुख क्या है? उसका मूल तत्व क्या है?''
विजयघोष के पास इसका उत्तर न था. उसने और दूसरे ब्राह्मणों ने जयघोष से प्रार्थना की कि ''महाराज, हम तो नही जानते, आप ही बताईये.
जयघोष ने उन्हें इसका रहस्य समझाते हुये कहा-
जो इस बात को जानता है कि कौन प्राणी त्रस है, कौन स्थावर है और मन वचन और काया से किसी भी जीव की हिंसा नही करता, उसी को हम ब्राह्मण कहते हैं.
जो न तो गुस्से में आकर झूठ बोलता है, जो न हंसी मजाक में पड़कर, न लोभ में आकर झूठ बोलता है, न भय में पड़कर, उसी को हम ब्राह्मण कहते हैं.
सिर मुंड़ा लेने से लेने से ही कोई श्रमण नही बन जाता. ओंकार का जप कर लेने से ही कोई ब्राह्मण नही बन जाता. केवल जंगल में जाकर बस जाने से ही कोई मुनि नही बन जाता.
समता पालने से श्रमण बनता है. ब्रह्मचर्य पालने से ब्राह्मण. चिन्तन मनन से, ज्ञान से मुनि बनता है. तपस्या करने से तपस्वी.
भिक्षु सब प्राणियों पर गया करे. कठोर वचनों को सहन करे. संयमी रहे. ब्रह्मचारी रहे. इन्द्रियों को वश में रखे. पापों से बचता हुआ विचरे. यही सच्चे ब्राह्मण के लक्षण हैं.
Tags:-
Brahman, jayghosh, astrology, mendicant, celibate, angrily, omkar, ved, dharma, devta