कल्कि पुराण के अनुसार "कल्कि अवतार" भगवान विष्णु का 10वां तथा अंतिम अवतार होगा. ऐसा माना जाता है कि कलियुग में जब पापों की सीमा पार हो जायेगी. तब विश्व में दुष्टों के संहार के लिये भगवान श्रीविष्णु कल्कि अवतार लेंगे. कल्कि अवतार कलियुग के अंत के लिये होगा.
स्कन्द पुराण के 10वें अध्याय के अनुसार भगवान श्री विष्णु का अंतिम अवतार श्री कल्कि रुप में एक ब्राह्मण परिवार में होगा. इनके साथ ही पद्या रुप में देवी लक्ष्मी भी अवतार लेंगी और भगवान कल्कि इनका परिग्रहण करेंगे. पृथ्वी के समस्त अत्याचारों के विनाश के बाद सतयुग का दुबारा आगमन होगा. भूलोक पर देव तथा गंधर्व आदि प्रकट होंगे. अंत में कल्कि भगवान बैकुण्ठ लौट जायेंगे.
अखिल भारतीय संत समिति उत्तर भारत के अध्यक्ष एवं श्री कल्कि पीठाधीश्वर परम पूज्य प्रमोद कृष्णम् जी महाराज का भी मानना है कि भगवान श्री विष्णु का अंतिम अवतार श्री कल्कि रुप में, सम्भल में ही होगा. सम्भल एक पावन पवित्र धरा है. यहाँ वृक्षों की शीतल छांव में, प्रकृति के कण-कण में एक आलौकिक सुन्दरता व्याप्त है, जो हृदय को मंत्र मुग्ध कर देती है.
इसी आश्य के साथ परम पूज्य आचार्य श्री ने सम्भल की पावन भूमि पर "श्री कल्कि फ़ाउंडेशन" की स्थापना की है और इसी पावन धरा पर "श्री कल्कि धाम" बनाने का संकल्प लिया है. वर्ष 1996 में विधवाओं एवं विकलांगो के कल्याण हेतु "सार्थक ट्रस्ट" का निर्माण करवाया, तत्पश्चात ‘परमार्थ ट्रस्ट ’ की स्थापना एवं आध्यात्मिक पत्रिका 'निर्वाण' का प्रकाशन किया. आचार्य श्री का मानना है कि अज्ञान, अभाव, अन्याय, आलस्य, अनाचार और अकर्मण्यता ही भारत की दुर्दशा का कारण है. ऐसा जानकर इन्होने आपना भावी जीवन जनसेवा का भागीरथ बन, धर्म की गंगा को उसके विशुद्धस्वरुप में ही धरती धाम में प्रवाहित करनें का संकल्प लिया है.
आचार्यश्री नित्य नियम में-सेवा सुमिरन, स्वाध्याय, सत्संग, संतोष और समर्पण को अपनानें पर बल देते हैं भक्ति के पांच अंग बताते हुये अचार्य श्री कहते हैं - मातृ-पितृ भक्ति, गुरु भक्ति, राष्ट्र भक्ति, तथा ईश्वर भक्ति है. इन सम्पूर्ण से ही भक्ति पूर्ण होती है.
Tags:-
Kalki, kalki avtar, lord kalki, kalki puran, lord Vishnu, kalki dham, shri kalki dham, shri kalki foundation, sarthak trast, nirvan magazine, nirvana patrika, Acharya Pramod Krishnam Ji, sambhal, कल्कि, कल्कि अवतार